फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का हाल: हरियाणा में मानसून सक्रिय, सोनीपत में 108 एमएम बारिश, 23 तक बारिश के आसार

Sun, 22 Aug 2021 10:29 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/सोनीपत/करनाल

सार

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में 13.5 एमएम औसत बारिश हुई। वहीं एक जून से 21 अगस्त तक प्रदेश में 363.6 एमएम औसत बारिश हो चुकी है जो 15 फीसदी अधिक है।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में लंबे समय बाद सक्रिय हुआ मानसून शनिवार को भी जमकर बरसा। दिल्ली एनसीआर के जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई। सोनीपत में शनिवार शाम पांच बजे तक 108 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं, फरीदाबाद तहसील में 24 घंटे में 119 एमएम बारिश हुई।

विज्ञापन


बारिश के कारण दिल्ली सदर बाजार के पास पैनल में तकनीकी खराबी आ गई। जिसकी वजह से दिल्ली की ओर जाने वाली छह एक्सप्रेस व एक पैसेंजर ट्रेन रद्द हो गई। इस कारण सोनीपत में दिल्ली जाने वाले रेलयात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोनीपत में भारी बारिश के चलते ड्रेनेज सिस्टम फेल होने से निकासी व्यवस्था ठप हो गई। शहर की सड़कों व गलियों में चार फुट तक पानी भर गया। 

इधर, प्रदेश में लगातार दो दिन से हो रही बारिश से तापमान में करीब छह से सात डिग्री की गिरावट आई है। इससे लोगों को गर्मी से निजात मिल गई है। दिल्ली के आईटीओ फ्लाईओवर पर हरियाणा रोडवेज की दो बसें खराब होने से यात्रियों का परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 23 अगस्त तक अच्छी बारिश के आसार हैं। 
विज्ञापन


अब तक 15 फीसदी अधिक बारिश 
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में 13.5 एमएम औसत बारिश हुई। वहीं एक जून से 21 अगस्त तक प्रदेश में 363.6 एमएम औसत बारिश हो चुकी है जो 15 फीसदी अधिक है। इस अवधि में 316.8 एमएम बारिश होती है। शनिवार शाम पांच बजे तक सोनीपत के राई में 173, सोनीपत शहर में 108, गन्नौर में 81, गोहाना में 40 में खरखौदा 98 और खानपुर कलां में 56 एमएम बारिश दर्ज की गई।

दिल्ली सदर बाजार स्टेशन के पास बारिश के कारण पैनल में खराबी हो गई। ऐसे में दिल्ली की तरफ आने वाली ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। वहीं पंजाब की ओर जाने वाली जम्मू मेल को किसान आंदोलन के चलते रद्द करना पड़ा। - दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें