सर्दी के कारण स्कूलों में अवकाश रहा, जिससे बच्चों व उनके अभिभावकों को थोड़ी राहत भी मिली। रिकॉर्ड तोड़ सर्दी जानलेवा हाइपोथर्मिया समेत अन्य रोगों को बढ़ावा दे सकती है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बच्चे, बूढ़ों, मरीजों के अलावा पशुओं का भी विशेष ख्याल रखें।
31 दिसंबर से 2 जनवरी तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के चलते हरियाणा में 31 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच गरज के साथ छिटपुट बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान ओले भी पड़ सकते हैं। मौसम साफ होने के बाद ही शीत लहर से राहत मिलने के आसार हैं।
रात का तापमान और गिरेगा
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार 30 दिसंबर तक मौसम परिवर्तनशील लेकिन खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की से मध्यम गति से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट आने और दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है।
हिसार में सीजन की सबसे ठंडी रही रात
हिसार में बुधवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रही। न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं दिन का तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से नौ डिग्री कम रहा।
प्रमुख शहरों का तापमान
| शहर |
अधिकतम |
न्यूनतम |
| नारनौल |
16.2 |
2.5 |
| हिसार |
12.2 |
3.3 |
| रोहतक |
11.0 |
3.4 |
| सिरसा |
12.3 |
4.3 |
| भिवानी |
14.3 |
4.8 |
| अंबाला |
9.1 |
5.3 |
| फरीदाबाद |
12.4 |
5.8 |
| गुरुग्राम |
11.7 |
5.8 |
| कुरुक्षेत्र |
9.0 |
5.8 |
| करनाल |
9.2 |
6.0 |
| चंडीगढ़ |
8.8 |
|