फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAA और NRC पर भाजपा का बड़ा अभियान, 30 दिसंबर को करेगी एक करोड़ ट्वीट, ऐसे रखेगी अपनी बात

Fri, 27 Dec 2019 12:38 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
रोहतक में भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन एक्ट (सीएए) व एनआरसी पर विपक्ष को जवाब देने के लिए भाजपा प्रदेश में 1 से 12 जनवरी तक छह चरणों में लोगों के बीच जाएगी। एक्ट पर विपक्ष राजनीति कर रहा है, इसके लिए 28 व 29 दिसंबर को पार्टी की विशेष बैठक होगी। यह कहना है भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉक्टर अनिल जैन का। वे गुरुवार को रोहतक में आयोजित पार्टी की प्रदेश स्तरीय मीटिंग को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


जैन ने कहा कि पूरे देश में तीन करोड़ परिवारों से जनसंपर्क की योजना है। इसमें प्रदेश के दस लाख परिवारों से संपर्क करने का लक्ष्य रखा गया है। इस कड़ी में हर बूथ पर 50 परिवार व विधानसभा क्षेत्र में 11 हजार परिवारों से संपर्क किया जाना है। इतना ही नहीं, देश भर से पीएम मोदी को एक करोड़ धन्यवाद पत्र भेजे जाएंगे, जिसमें से दो लाख पत्र प्रदेश से भेजे जाएंगे। 

प्रदेश पदाधिकारी 100 घरों, जिला पदाधिकारी 50, मंडल पदाधिकारी 25 व प्रदेश कार्यकारिणी 50, जिला कार्यकारिणी 25, मंडल कार्यकारिणी 10 घरों में जाकर लोगों को सीएए व एनआरसी को लेकर जागरूक करेंगे। मीटिंग में प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, गृहमंत्री अनिल विज, सांसद डॉ. अरविंद शर्मा, पूर्व राज्यसभा सांसद चौधरी बिरेंद्र सिंह, सांसद संजय भाटिया, नसीब सैनी, पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा सहित प्रदेश भर से सभी विधायक, मंत्री व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्तर पर यूं चलेगा संवाद कार्यक्रम 

  • हर जिले में प्रबुद्व नागरिकों की गोष्ठी की जाएगी।
  •  संवाद में पार्टी के सभी प्रकोष्ठ व ग्रामीण क्षेत्र में जिला परिषद, ब्लॉक समिति, सरपंच व शहरों में पार्षद लेंगे अभियान में भाग। 
  •  हर सांसद की ओर से अपने क्षेत्र में पाकिस्तान, बांग्लादेश  व अफगानिस्तान से आए हुए शरणार्थियों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। साथ ही उनकी तरफ से प्रधानमंत्री को धन्यवाद प्रस्ताव भिजवाया जाएगा। 
  •  अलग-अलग वर्ग समूहों जैसे युवा, खिलाड़ी, कलाकार, साहित्यकार, डॉक्टर, वकील व सीए के संगठनों व यूनियन के सामने मामले को रखा जाएगा। 
  •  लोगों के बीच हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।
  • जिले में बूथ स्तर तक सभी वाट्सअप ग्रुप सक्रिय रहेंगे।
  • 30 दिसंबर को राष्ट्रीय स्तर पर एक करोड़ टवीट किए जाएंगे।
  • प्रदेश भर में 250 पत्रकार वार्ता होंगी। 
  • नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में हर जिले में अनुशासित व व्यवस्थित रैली कर यात्रा निकाली जाएगी। 
  • कैंडल लाइट मार्च व मैराथन का भी आयोजन किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें