फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी: लू और बिजली कटों से लोग बेहाल, हिसार रहा सर्वाधिक गर्म, पंचकूला में तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस

Sun, 10 Apr 2022 11:40 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

आगामी दिनों में बिजली की खपत और बढ़ेगी। करनाल, कैथल, जींद, हिसार, रोहतक समेत अन्य शहरों में बिजली के कट भी शुरू हो गए हैं। हालांकि, विभाग इन्हें तकनीकी फाल्ट करार दे रहा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में इस बार पारा लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहा है। समय से पहले शुरू हुई लू ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। रात का तापमान भी बढ़ने लगा है। गर्मी बढ़ने के साथ प्रदेश में बिजली खपत बढ़ गई है। शहरों और गांवों में बिजली कट लगने शुरू हो गए हैं। गांवों में मात्र 4 से 5 घंटे तक ही बिजली सप्लाई हो पा रही है। इससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने 13 अप्रैल के लिए भीषण गर्मी पड़ने का अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को प्रदेश के 21 जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। सबसे अधिक हिसार में पारा 44 डिग्री और नारनौल में 43.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पंचकूला एकमात्र ऐसा शहर रहा जहां तापमान 39.4 डिग्री रहा।

बिजली खतप पहुचीं 8500 मेगावाट: प्रतिदिन बिजली खपत का आंकड़ा 8500 मेगावाट पहुंच गया है। आगामी दिनों में बिजली की खपत और बढ़ेगी। करनाल, कैथल, जींद, हिसार, रोहतक समेत अन्य शहरों में बिजली के कट भी शुरू हो गए हैं। हालांकि, विभाग इन्हें तकनीकी फाल्ट करार दे रहा है। 
विज्ञापन


भाकियू की चेतावनी, सुचारू बिजली दें, नहीं तो होगा जाम
भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने सरकार को चेताया है कि गांवों में और खेतों के लिए सुचारू रूप से बिजली दी जाए। ऐसा नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में वह सड़क जाम करेंगे और नेताओं का घेराव तक करने में पीछे नहीं हटेंगे। चढ़ूनी का कहना है कि खेतों के लिए सप्ताह में 3 दिन पांच घंटे और 3 दिन घंटे सप्लाई के आदेश जारी किए गए हैं लेकिन 2 घंटे तक भी बिजली नहीं मिल पा रही है। इसे तुरंत बहाल किया जाए। बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि गेहूं के सीजन को देखते हुए खेतों में कम बिजली दी जा रही है ताकि आगजनी की घटनाएं न हों।
 
शहर पारा 
चंडीगढ़ 40.1
अंबाला 43.6
हिसार 44.0
करनाल 40.6
नारनौल 43.6
रोहतक 42.8
गुरुग्राम 43.8
भिवानी 42.4
सिरसा 43.2
झज्जर 42.4
जींद 43.0
कैथल 41.1
पंचकूला 39.4

इस बार अन्य वर्षों की अपेक्षा लू पहले शुरू हो गई है।  पूरा मार्च माह सूखा निकलने से पारा अधिक चढ़ रहा है। आगामी दिनों में गर्मी और बढ़ने के आसार हैं। बीच में पश्चिमी विक्षोभ के कारण जरूर कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि, अभी कोई राहत की उम्मीद नहीं है। -डॉ. मनमोहन सिंह, निदेशक, मौसम विभाग, चंडीगढ़। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें