13 जगहों पर हवा प्रदूषित, गुरुग्राम का एक्यूआई 424 पहुंचा
प्रदेश में गुरुवार को वायु प्रदूषण में मामूली गिरावट आई और बुधवार की अपेक्षा 13 स्थानों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से अधिक दर्ज किया गया। गुरुग्राम प्रदेश का सबसे प्रदूषित जिला रहा, जहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक 424 रहा। धारूहेड़ा का एक्यूआई 418 दर्ज किया गया। प्रदेश में पंचकूला का वायु गुणवत्ता सूचकांक सबसे कम 162, पलवल का 189 और भिवानी का 190 दर्ज किया गया। हिसार का वायु गुणवत्ता सूचकांक 350 रहा।
विभिन्न स्थानों का तापमान
- जिला अधिकतम न्यूनतम
- अंबाला 21.1 5.7
- भिवानी 21.8 5.2
- हिसार 21.5 3.3
- करनाल 21.0 2.9
- नारनौल 24.2 4.6
- रोहतक 18.8 4.6
- सिरसा 22.0 6.3
- कुरुक्षेत्र 22.0 4.5
वायु गुणवत्ता सूचकांक
- स्थान एक्यूआई
- बहादुगढ़ 376
- बल्लभगढ़ 303
- चरखी दादरी 303
- धारूहेड़ा 418
- फरीदाबाद 394
- गुरुग्राम 424
- हिसार 350
- जींद 370
- करनाल 300
- कुरुक्षेत्र 329
- मंडीखेड़ा 306
- मानेसर 371
- रोहतक 351