फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई में विकास वर्मा से बना मोहम्मद विकास, पाक में किया निकाह, अब आईबी कर रही पूछताछ

Thu, 24 Dec 2020 09:10 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी विकास वर्मा उर्फ मोहम्मद विकास पुलिस टीम के साथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन कर पाकिस्तान की युवती से निकाह करने वाले विकास वर्मा उर्फ मोहम्मद विकास के संबंध प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस से हैं। पुलिस अब उसके पाकिस्तान और दुबई के आतंकी संगठनों से संबंधों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस के साथ आईबी की टीम भी उससे पूछताछ कर रही है। इसके लिए पुलिस को उसके मोबाइल और लैपटॉप की तलाश है। उसके बैंक अकाउंट की भी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस को जब उसके बारे में पता लगा तो वह दुबई के रास्ते पाकिस्तान भाग चुका था। वहां उसने कराची में महामामीर से निकाह कर लिया था। मूलरूप से गांव भैंसवाल फिलहाल सेक्टर-10 वर्धमान गार्डनिया निवासी विकास वर्मा उर्फ मोहम्मद विकास पाकिस्तान, दुबई और कनाडा से आने वाली भारत विरोधी मोबाइल कॉल को देश में लोगों तक पहुंचाता था। 

यह भी पढ़ें- दुबई के रास्ते पाक से लौटा युवक दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, देशद्रोह का आरोप, कई खुलासे
विज्ञापन



वह गुरपतवंत सिंह पन्नू के प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस का सक्रिय सदस्य है। इसके बारे में पुलिस को जून में इनपुट मिला था। इससे पहले वह दुबई के रास्ते पाकिस्तान चला गया और धर्म परिवर्तन कर कराची की महामामीर से निकाह कर चुका था। उसकी गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल से मदद मांगी गई थी और लुकआउट नोटिस जारी किया था। उसे दिल्ली एयरपोर्ट से दबोचा गया। 

विज्ञापन

आरोपी इंटरएक्टिव वायस रिस्पांस सिस्टम (आईवीआरएस) के माध्यम से आतंकी संगठनों की कॉल लोगों को सुनवाता था। पुलिस सूत्रों के अनुसार वह दो साल से देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त था। वह सोनीपत में अपने ठिकाने बदल-बदलकर देश विरोधी गतिविधियों को संचालित कर रहा था। पुलिस की साइबर सेल ने विकास के फेसबुक व व्हाट्सएप की जांच की तो उसके प्रतिबंधित संगठन से जुड़े होने का पता लगा। 

फेसबुक पर दोस्ती हुई थी
पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की तो पता लगा कि वह दुबई भाग गया है। वहां उसने धर्म परिवर्तन किया और कराची पहुंच गया। उसकी कराची की युवती महामामीर से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी और वहां जाकर उसने उससे निकाह कर लिया। अब वह कराची से शारजाह होता हुआ 22 दिसंबर को दिल्ली पहुंचा तो इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर उसको गिरफ्तार कर लिया गया। उसे नौ दिन के रिमांड पर लिया गया है। वह 12वीं पास है और कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान रखता है।
मोहम्मद विकास शातिर व्यक्ति है। वह प्रतिबंधित संगठनों के साथ मिलकर देश विरोधी मामले में संलिप्त मिला है। प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस से उसके संबंध सामने आ चुके हैं। अन्य आतंकी संगठनों से उसके संबंधों की जांच की जा रही है। मामला राष्ट्र की सुरक्षा से जुड़ा है, जिसके चलते गहनता से पूछताछ की जा रही है।  - विपिन कादियान, डीएसपी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें