फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में कड़ाके की ठंड जारी, 2.9 डिग्री पर ठिठुरा करनाल, पढ़ें- आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल

Thu, 24 Dec 2020 09:17 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
विज्ञापन
गुरुवार को हिसार में धुंध की वजह से हुआ हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। गुरुवार को करनाल में ठिठुरन बढ़ गई और रात्रि तापमान प्रदेश में सबसे कम 2.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। प्रदेश में अधिकांश जगहों पर पाला जमा तो अल सुबह से ही लोगों को घने कोहरे का सामना करना पड़ा। हाईवे पर हालात यह थे कि दृश्यता 50 मीटर तक रह गई थी। 

विज्ञापन


यही कारण रहा कि गुरुवार को प्रदेश में कई जगहों पर हादसे हुए। हालांकि सुबह आठ बजे के बाद कड़ी धूप निकली और लोगों को कोहरे व ठंड से कुछ राहत मिली। रोहतक का दिन प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां दिन का तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार का रात्रि तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम को सूरज ढलते ही प्रदेश सर्दी के आगोश में चला गया। 

यह भी पढ़ें- हरियाणा के हिसार में हादसा, धुंध में एक के बाद एक टकराए कई वाहन, कोई हताहत नहीं
विज्ञापन


सर्दी का येलो अलर्ट : आज और कल भी गिरेगा तापमान 
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के कृषि मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश भर में शुक्रवार और शनिवार को भी रात्रि तापमान में गिरावट की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं चलने के कारण रात्रि तापमान एक से तीन डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इस दौरान प्रदेश में कहीं-कहीं पाला भी जम सकता है। कड़ाके ठंड को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 26 और 27 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते बीचबीच में बादल छा सकते हैं। इसके प्रभाव के कारण इन दो दिन रात्रि तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है। 

विज्ञापन

13 जगहों पर हवा प्रदूषित, गुरुग्राम का एक्यूआई 424 पहुंचा 
प्रदेश में गुरुवार को वायु प्रदूषण में मामूली गिरावट आई और बुधवार की अपेक्षा 13 स्थानों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से अधिक दर्ज किया गया। गुरुग्राम प्रदेश का सबसे प्रदूषित जिला रहा, जहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक 424 रहा। धारूहेड़ा का एक्यूआई 418 दर्ज किया गया। प्रदेश में पंचकूला का वायु गुणवत्ता सूचकांक सबसे कम 162, पलवल का 189 और भिवानी का 190 दर्ज किया गया। हिसार का वायु गुणवत्ता सूचकांक 350 रहा। 

विभिन्न स्थानों का तापमान

  • जिला      अधिकतम    न्यूनतम
  • अंबाला       21.1          5.7
  • भिवानी      21.8          5.2
  • हिसार       21.5          3.3
  • करनाल     21.0          2.9
  • नारनौल    24.2          4.6
  • रोहतक    18.8           4.6
  • सिरसा      22.0         6.3
  • कुरुक्षेत्र    22.0         4.5

वायु गुणवत्ता सूचकांक 

  • स्थान           एक्यूआई
  • बहादुगढ़          376
  • बल्लभगढ़       303
  • चरखी दादरी    303 
  • धारूहेड़ा         418
  • फरीदाबाद     394
  • गुरुग्राम        424
  • हिसार         350
  • जींद           370
  • करनाल     300
  • कुरुक्षेत्र      329
  • मंडीखेड़ा    306
  • मानेसर    371  
  • रोहतक    351
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें