सत्र को लेकर कोविड-19 का टेस्ट किया गया है, जिसमें विधानसभा के तीन कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। विधायकों के भी कोविड टेस्ट करवाने के लिए सभी जिला डीसी को पत्र लिखा था। विधायकों के 410 के करीब सवाल मिले हैं, जिनमें से ड्रा के जरिए 40 सवाल निकाले गए हैं। गुप्ता ने कहा प्राइवेट मेंबर बिल पर कानूनी राय के बाद ही फैसला लेंगे कि ये स्वीकार किए जा सकते हैं या नहीं।
पंजाब विधानसभा से अपने हिस्से की जगह लेने पर के गुप्ता ने कहा कि सरकार गंभीर है और सत्र में एक प्रस्ताव सर्व सहमति के लिए लाया जा सकता है। विधानसभा की कार्यवाही में विधायकों को सोशल डिस्टेंस के साथ बैठाया जाएगा। दर्शक दीर्घा नहीं रखी गई है। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि विपक्ष के प्राइवेट मेंबर्स बिल में अगर कोई अच्छा सुझाव हुआ तो उस पर चर्चा कर सकते हैं। राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए बिल लाना अनुचित है। विपक्ष राजनीति करने के बजाए प्रदेश के विकास व किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने में सरकार का सहयोग करे।
विपक्ष में न दमखम, न ही सरकार को कुछ कह सकने वाला किरदार : विज
हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से पहले गृहमंत्री अनिल विज ने विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने और कहा कि विपक्ष में दमखम नहीं है और न ही विपक्ष का ऐसा किरदार है कि वो सरकार को कुछ कह सके। विज ने बताया कि उन्होंने अपनी कोरोना जांच करवाई है। सत्र से पहले सभी नेताओं की कोरोना जांच अनिवार्य है।
रेवाड़ी मामले में लड़की को परिजनों के नाबालिग और पुलिस के बालिग बताने पर गृह मंत्री ने कहा कि ये सभी दस्तावेज बताएंगे कि लड़की बालिग है या नाबालिग। उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली में कोरोना के केस तेजी से बढ़ने पर अनिल विज ने कहा कि दिल्ली के केसों पर हम निगाह रखे हुए हैं। यह बेईमान वायरस है, धोखा दे जाता है और इसके आने जाने के बारे में कुछ भी कह पाना मुश्किल है।