हरियाणा सरकार स्वामित्व योजना को समयबद्घ तरीके से पूरा करने के लिए जल्दी 10 ड्रोन खरीदेगी। सरकार ने गांवों को निर्धारित समय सीमा में लाल डोरा मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। हर जिले आधुनिक राजस्व रिकार्ड को तय समय में तैयार करें। योजना को पूरा करने के लिए हर सप्ताह क्षेत्रीय स्तर पर भी समीक्षा की जाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
मानसिक विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म
सोनीपत के राई थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। 32 वर्षीय मानसिक विक्षिप्त महिला से अज्ञात ने दुष्कर्म कर दिया। शुक्रवार की शाम को महिला को सड़क किनारे पड़ा देख किसी ऑटो चालक ने उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर जांच के बाद चिकित्सक ने उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि की। इस पर राई थाना पुलिस को अवगत कराया गया।
क्लिक कर पढ़ें विस्तृत खबर
हरियाणा में थमने लगा कोरोना संक्रमण
हरियाणा में शनिवार को कोरोना के नए केस 426 आए, जबकि ठीक होने वालों की संख्या 944 रही। एक दिन की संक्रमण दर घटकर 1.23 प्रतिशत रह गई है। वहीं, कोरोना की दूसरी लहर की संक्रमण दर भी घटकर 12.97 प्रतिशत तक पहुंच गई है। रिकवरी दर लगतार बढ़कर 98.15 फीसदी पर पहुंची है। सक्रिय मामलों की संख्या 5186 रह गई है।
क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर