फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की पांच बड़ी खबरें: पानीपत पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पंचायत चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान

Sun, 04 Jul 2021 06:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलनरत किसान ईंधन की बढ़ती कीमत को लेकर भी सरकार के खिलाफ मोर्चा  खोलेंगे। आठ जुलाई को देशभर में किसान विरोध प्रदर्शन करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा के तहत 67 किसान संगठनों ने बैठक में यह फैसला लिया। इसके बाद 22 जुलाई को संसद कूच करेंगे।
विज्ञापन
हरियाणा की पांच बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा की पानीपत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रेमडेसिविर के नाम से एंटीबायोटिक इंजेक्शन बेचने वाले चार आरोपियों को धर दबोचा गया है। प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बड़ा बयान दिया है। यूथ कांग्रेस के चुनाव भी होने वाले हैं। कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं के बेटे इस बार मैदान में अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। इससे मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है।

विज्ञापन


उधर, प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के निजी स्कूलों को करोड़ों रुपये की चपत लगी है। फीस भरे बगैर ही हजारों बच्चों ने स्कूल छोड़ गए हैं। किसानों के लिए भी अच्छी खबर है। इस बार 17 जिलों की 82 मंडियों पर बाजरा की खरीद होगी। खास बात यह है कि 100 रुपये एमएसपी पर अधिक मिलेंगे। पढ़ें- हरियाणा की पांच बड़ी खबरें 

22 जुलाई को किसानों का संसद कूच

कुंडली बॉर्डर पर रविवार को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक हुई। संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य बलबीर सिंह राजेवाल और गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि संसद का मानसून सत्र शुरू होने वाला है। 17 जुलाई को विपक्षी दलों को एक चेतावनी पत्र देंगे कि संसद में चुप्पी तोड़ों या कुर्सी छोड़ों।यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत पुलिस को मिली बड़ी सफलता

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान एंटीबायोटिक की शीशी पर रेमडेसिविर का स्टीकर चिपका कर पांच करोड़ कमाने वाले मुख्यारोपी मुजफ्फरनगर निवासी मोहम्मद शहवार को पानीपत की सीआईए-तीन ने गिरफ्तार किया है। मोहम्मद शहवार के साथ तीन अन्य को भी गिरफ्तार किया है। इनमे से दो उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और एक पंजाब के मोहाली का रहने वाला है। यहां पढ़ें पूरी खबर

पंचायत चुनाव को लेकर सीएम ने कही बड़ी बात

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में अदालत के फैसले के बाद ही पंचायत चुनाव पर निर्णय लिया जाएगा। अगस्त में पंचायत चुनावों की अटकलों पर विराम लगाते हुए सीएम ने कहा कि कुछ विषय कोर्ट में विचाराधीन हैं, इस पर 22 अगस्त को सुनवाई होनी है। यहां पढ़ें पूरी खबर

ग्रामीण निजी स्कूलों को करोड़ों की चपत

हरियाणा के ग्रामीण अंचल में स्थित निजी स्कूलों को एसएलसी की अनिवार्यता खत्म होने से करोड़ों की चपत लगी है। हजारों बच्चे बिना फीस भरे ही स्कूल छोड़ गए। एसएलसी जरूरी न होने से उन्हें सरकारी स्कूलों में आसानी से दाखिला भी मिल गया। सबसे अधिक नुकसान हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध स्कूलों को उठाना पड़ा है। यहां पढ़ें पूरी खबर

यूथ कांग्रेस चुनाव: दिग्गजों के बेटे मैदान में

कहने को तो प्रदेश यूथ कांग्रेस में चुनाव होगा लेकिन इसके बाद भी युवा कांग्रेस में नेता पुत्रों का ही दबदबा रहेगा। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष से लेकर प्रदेशाध्यक्ष तक दिग्गज नेताओं ने अपने बेटों को चुनावी मैदान में उतार दिया है। अपने पिता के प्रभाव से शायद नेता पुत्र जीत भी जाएंगे। यूथ कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची जारी हो चुकी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें