फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल से छोटे बच्चों पर मंडराया खतरा, ये खबर हर मां-बाप के लिए जरूरी, वरना पछताएंगे

Fri, 06 Jul 2018 09:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
पांच साल से छोटे बच्चों को लेकर एक चौंकाने वाली खबर आ रही है। खबर की गंभीरता को देखते हुए यह उन हर मां-बाप के लिए जरूरी है, जिनके बच्चे अभी नवजात हैं। दरअसल, हरियाणा में अब डायरिया फैलने का खतरा मंडराने लगा है। जिसे लेकर हरियाणा सरकार अलर्ट हो गई है।
विज्ञापन


इसी के मद्देनजर हरियाणा स्वास्थ्य विभाग द्वारा 15 से 30 जुलाई 2018 तक सघन डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत पांच वर्ष से कम आयु के करीब 26.5 लाख बच्चों के लिए राज्य सभी घरों में ओआरएस तथा जिंक के पैकेट बांटे जाएंगे।

इस संदर्भ में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आला अफसरों की बैठक भी ली। विभाग के प्रधान सचिव डा. राजा शेखर वुंडरू ने कहा कि इस अभियान का लक्ष्य डायरिया से बच्चों को मौत को ‘शून्य’ करने का है। उन्होंने कहा कि डायरिया पर नियंत्रण से ही बच्चों को सुरक्षित रक्षा जा सकता है।
विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर
प्रधान सचिव ने कहा कि इस अभियान के तहत निर्माण स्थलों, स्लम तथा दूरदराज के क्षेत्रों में हाई रिस्क एरिया की पहचान की जाएगी, जहां ओरआरएस तथा जिंक का संयुक्त पैकेट बांटे जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि इस दौरान माताओं को 6 माह से कम आयु के बच्चों को स्तनपान करवाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके सफल संचालन के लिए विशेष निरीक्षण एवं मोनिट्रिंग योजना बनायी जाएगी। वुंडरू ने कहा कि इस कार्य के लिए जिला संचालन समितियों को भी उचित दिशा निर्देश दिये गये है ताकि राज्य का कोई भी बच्चा इस अभियान से अछुता न रह सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें