फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: हरियाणा ग्रुप डी CET का परीक्षा परिणाम जारी, बोर्ड और निगमों में 13557 पदों पर दी जाएगी नौकरी

Sat, 13 Jan 2024 01:16 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कुल 13.75 लाख उम्मीदवारों ने टेस्ट के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें से 8.5 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 13557 पदों पर नौकरी दी जाएगी। इन अभ्यार्थियों की बोर्ड, विभाग और निगमों में भर्ती होगी। 
विज्ञापन
result
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप डी (सीईटी) की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षार्थी एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर देख सकते हैं। ग्रुप डी का एग्जाम 21 और 22 अक्तूबर को हुआ था। 
विज्ञापन


कुल 13.75 लाख उम्मीदवारों ने टेस्ट के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें से 8.5 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 13557 पदों पर नौकरी दी जाएगी। इन अभ्यार्थियों की बोर्ड, विभाग और निगमों में भर्ती होगी। 

अब आयोग अगले सप्ताह सभी विभागों के पदों को विज्ञापित करेगा और तीन गुणा (करीब 40 हजार) अभ्यर्थियों से राय लेगा कि वह ग्रुप की नौकरी करना चाहते हैं या नहीं। अगर चाहते हैं तो वह किस विभाग में ग्रुप डी के किस पद पर काम चाहते हैं। इसके लिए आयोग ने बकायदा पोर्टल तैयार कराया है और यह सारा कार्य आनलाइन होगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष में घोषणा कर दी थी कि ग्रुप डी सीईटी का परिणाम शुक्रवार रात तक जारी हो जाएगा।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें