फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: छह मार्च को होंगे HSGPC के चुनाव, शाम को आएंगे नतीजे, 10 से 16 फरवरी तक नामांकन

Wed, 07 Feb 2024 07:14 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

छह मार्च को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इसके तुरंत बाद मतगणना की जाएगी। शाम को ही परिणाम आ जाएंगे। उम्मीदवार 10 से 16 फरवरी तक नामांकन कर सकते हैं। वहीं 17 फरवरी को नामांकन की छंटनी होगी। इसके बाद 21 फरवरी को नामांकन वापस लिया जा सकता है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : i stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के चुनाव छह मार्च को होंगे। हरियाणा गुरुद्वारा चुनाव आयुक्त जस्टिस एचएस भल्ला ने सभी 40 वार्डों में संचालित करने का शेड्यूल जारी कर दिया है। 10 फरवरी से 16 फरवरी तक नामांकन भरे जाएंगे। 

विज्ञापन


17 फरवरी को नामांकन की छंटनी की जाएगी। उन्होंने बताया कि अगर रिटर्निंग अधिकारी द्वारा किसी उम्मीदवार का नामांकन रद्द कर दिया जाता है तो वह 19 फरवरी तक उपायुक्त को प्रार्थना पत्र दे सकता है। इस बारे में उपायुक्त 20 फरवरी को अपना निर्णय देंगे। उसी दिन 20 फरवरी को ही वैध नामांकनों की सूची लगा दी जाएगी।  

अगले दिन 21 फरवरी को नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 23 फरवरी को पोलिंग स्टेशनों की सूची बोर्ड पर चिपका दी जाएगी। चुनाव आयुक्त के अनुसार अगर आवश्यकता पड़ी तो छह मार्च 2024 को मतदान करवाया जाएगा। मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना प्रक्रिया शुरू की जाएगी। रिटर्निंग अधिकारी उसी दिन परिणाम घोषित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें