CBSE class X and class XII exams to now begin
- फोटो : File Photo
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी रेगुलर व हरियाणा ओपन स्कूल की डेटशीट वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। रेगुलर व हरियाणा ओपन की दोनों कक्षाओं की परीक्षा सात मार्च से आरंभ होंगी। यह पहला मौका है, जब रेगुलर बच्चों के साथ हरियाणा ओपन स्कूल की भी परीक्षा हो रही हैं। सेकेंडरी की परीक्षा सुबह की पारी और सीनियर सेकेंडरी का इम्तिहान शाम की पारी में होगा।
सीनियर सेकेंडरी रि-अपीयर परीक्षाएं सात मार्च से, सेकेंडरी प्रथम सेमेस्टर रि-अपीयर परीक्षाएं आठ मार्च से, द्वितीय सेमेस्टर परीक्षाएं नौ मार्च से शुरू होंगी। बोर्ड ने इस दफा नौंवी और 11 वीं की परीक्षाओं का शेड्यूल घोषित किया है। नौंवी की परीक्षा 27 फरवरी और 11वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होंगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षा का समय सुबह आठ से साढ़े 10 बजे तय किया गया है।
Date Sheet: सेकेंडरी (रेगुलर और ओपन स्कूल)
- फोटो : Demo Pic
सेकेंडरी (रेगुलर और ओपन स्कूल)
तारीख विषय
सात मार्च अंग्रेजी
11 मार्च गणित
14 मार्च आईटीईएस(सिर्फ गवर्नमेंटमॉडल स्कूल फरीदाबाद)
17 मार्च सामाजिक विज्ञान
21 मार्च विज्ञान
22 मार्च शारीरिक एवं स्वास्थ्य शिक्षा
24 मार्च संस्कृत/उर्दू/पंजाबी/ड्राइंग/कृषि/कंप्यूटर साइंस/गृह विज्ञान/म्यूजिक हिंदुस्तानी/पशुपालन/डांस/रिटेल/सिक्योरिटी/ऑटो मोबाइल/आईटीईएस/पेशेंट केयर असिस्टेंट/ब्यूटी एंड वेलनेस/शारीरिक शिक्षा एवं खेल/एग्रीकल्चर पेडी फार्मिंग/टूरिज्म हॉस्पिटेलिटी/मीडिया एंटरटेनमेंट एंड एनीमेशन
25 मार्च हिंदी
Date Sheet: सीनियर सेकेंडरी (रेगुलर और ओपन स्कूल)
- फोटो : फाइल फोटो
सीनियर सेकेंडरी (रेगुलर और ओपन स्कूल)
तारीख विषय
सात मार्च अंग्रेजी
नौ मार्च हिंदी/इंग्लिश स्पेशल इन लीयू हिंदी
11 मार्च म्यूजिक हिंदुस्तानी/कंप्यूटर साइंस
14 मार्च होम साइंस/ इंटरप्रेन्योरशिप
16 मार्च फिजिक्स/इकोनॉमिक्स
18 मार्च पॉलीटिक्ल साइंस/अकाउंटेंसी
20 मार्च हिस्ट्री/कैमेस्ट्री
22 मार्च मैथमेटिक्स
24 मार्च फिजिकल एजूकेशन/बायोलॉजी/बिजनेस स्टडीज
27 मार्च ज्योग्राफी
29 मार्च पंजाबी/संस्कृत/उर्दू
31 मार्च पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन
01 अप्रैल फाइन आर्ट/बायोटेक्नालाजी
03 अप्रैल सोश्योलॉजी
05 अप्रैल रिटेल/सिक्योरिटी/ऑटोमोबाइल्स/आईटी एंड आईटीईएस/पेसेंट केयर असिस्टेंट/फिजिकल एजूकेशन एंड स्पोट्र्स/ब्यूटी एंड वेलनेस/ऑफिस सेक्रेटरीशिप एंड स्टेनोग्राफी
06 अप्रैल मिल्ट्री साइंस/एग्रीकल्चर/डांस
07 अप्रैल साइकोलॉजी
08 अप्रैल फिलॉस्फी