इन खिलाड़ियों में केवल दो खिलाड़ी ही मेडल पोडियम पर खड़े होकर गले में पदक पहन सके हैं। वहीं रेलवे व सर्विसेज की ओर से खेलते हुए प्रदेश के विभिन्न अखाड़ों के पहलवानों ने 22 पदक जीते हैं। रेलवे की ओर से खेलते हुए प्रदेश के चार पहलवानों ने गोल्ड तो पांच ने सिल्वर मेडल हासिल किया है। वहीं सर्विसेज की ओर से खेलते हुए प्रदेश के 12 पहलवानों ने मेडल पोडियम साझा किया। जिसमें से एक पहलवान ने गोल्ड, पांच पहलवानों ने सिल्वर तो चार ने कांस्य जीता है।
हरियाणा के पहलवानों ने जीते एक सिल्वर व एक ब्रॉन्ज
चैंपियनशिप में हरियाणा की दो टीमों ने भाग लिया था। दोनों टीमों का हिस्सा बने 20 पहलवानों में से हरियाणा के महज दो पहलवान ही पदक हासिल कर पाए हैं। जिनमें से एक पदक 72 किलो भारवर्ग में रोहतक के सुनील ने हासिल किया है। सुनील ने फाइनल में रेलवे के अमित से हारकर सिल्वर मेडल जीता है। वहीं 77 किलो भारवर्ग में सोनीपत के अमित ने प्रदेश की टीम के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता है।
रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (आरएसपीबी) की ओर से खेलते हुए प्रदेश के चार पहलवानों ने गोल्ड तो पांच खिलाड़ियों ने सिल्वर मेडल हासिल किए हैं। जिनमें 60 किलो वर्ग में रोहतक के मनीष ने गोल्ड, 63 किलो वर्ग में झज्जर से संबंधित दीपक ने सिल्वर, 67 किलो वर्ग में झज्जर से संबंधित रवींद्र ने सिल्वर, 72 किलो वर्ग में जींद के अमित ने गोल्ड, 77 किलो में सोनीपत के साजन ने सिल्वर, 82 किलो भारवर्ग में सोनीपत के राजबीर, 87 किलो वर्ग में सोनीपत के सुनील ने गोल्ड, 97 किलो वर्ग में जींद के हरदीप ने गोल्ड व झज्जर के रवि ने सिल्वर मेडल शामिल हैं।
इन खिलाड़ियों ने जीते सर्विसेज के लिए पदक
भारतीय सेना यानी सर्विसेज की ओर खेलते प्रदेश के 12 पहलवानों ने एक गोल्ड सहित कुल 12 पदक जीते हैं। जिनमें 55 किलो वर्ग में सोनीपत से संबंधित अजय ने सिल्वर, 60 किलो वर्ग में सोनीपत के ज्ञानेंद्र ने सिल्वर, 67 किलो भारवर्ग में सचिन ने सिल्वर, व सूरजमल ने ब्रॉन्ज, 72 किलो वर्ग में हिसार के कुलदीप ने ब्रॉन्ज, 82 किलो वर्ग में पानीपत के प्रमोद ने ब्रॉन्ज, 87 किलो वर्ग में सोनीपत से संबंधित रवींद्र ने सिल्वर, सोनीपत के ही अभिमन्यु ने ब्रॉन्ज, 97 किलो भारवर्ग में सोनीपत के दीपांशु ने ब्रॉन्ज और रोहतक के सोनू दोनों ने ब्रॉन्ज, 130 किलो भारवर्ग में सोनीपत के नवीन ने गोल्ड, झज्जर के मेहर सिंह ने सिल्वर मेडल जीता है।