फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की ये बात योगी को आई पसंद, खुद भी अपनाने जा रहे हैं।

Wed, 10 May 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
योगी को पसंद आई हरियाणा की पॉलिसी
विज्ञापन
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को हरियाणा की एक बात बेहद पसंद आ गई, जिसे वो अब यूपी में लागू करने जा रहे हैं। हरियाणा की शिक्षक तबादला नीति को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपनाने का मन बना लिया है। खट्टर सरकार की इस नीति को कर्नाटक सरकार पहले ही अपने यहां लागू कर चुकी है। 
विज्ञापन


अब इस पर उत्तर प्रदेश मंथन करने जा रहा है। 12 मई को लखनऊ में उत्तर प्रदेश और हरियाणा के शिक्षा सचिवों की बैठक होगी। हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास लखनऊ जा रहे हैं। वहां उनकी बैठक उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव दीपेंद्र कुमार से होगी। इसमें यूपी के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी मौजूद रहेंगे। शिक्षकों की आनलाइन तबादला नीति देश भर में सबसे पहले हरियाणा की भाजपा सरकार ने ही लागू की है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश व हरियाणा के शिक्षा सचिवों की होगी बैठक

योगी को पसंद आई हरियाणा की पॉलिसी
शिक्षा सबसे बड़ा महकमा होने के कारण जहां तबादलों में जमकर भ्रष्टाचार होता था, वहीं शिक्षा निदेशालय के उच्च अधिकारियों और मंत्री के यहां भी सिफारिश लगाने वालों की भीड़ जमा रहती थी। इससे स्कूलों में पढ़ाई चौपट होने के साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित होने पर सरकार ने इस नीति को लागू किया। 

पहली बार जुलाई 2016 में पीजीटी और सितंबर में जेबीटी के तबादला किए गए। कुछ तकनीकी अड़चनें आईं, लेकिन हजारों की संख्या में शिक्षकों से आनलाइन ही स्टेशन मांगे गए और विकल्प मिलने पर तबादला सूची जारी की गई। सुगम संपर्क पोर्टल से ये संभव हुआ है। 12 मई को लखनऊ में होने वाली बैठक में एसीएस पीके दास नीति तैयार करने से लेकर इसे लागू करने की बारीकियां उत्तर प्रदेश सरकार को बताएंगे। वे नीति से जुड़े दस्तावेज व तकनीकी सलाहकार भी साथ लेकर जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें