फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम नहीं हो रही मुश्किलें, दो दिन और बढ़ी हरियाणा रोडवेज की हड़ताल, ढाई लाख कर्मचारी समर्थन में

Tue, 30 Oct 2018 09:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Haryana Roadways strike - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज की हड़ताल दो नवंबर तक जारी रहेगी। कर्मचारी तालमेल कमेटी ने गोपनीय स्थान पर बैठक कर चक्का जाम की अवधि चार दिन और बढ़ा दी है। किलोमीटर स्कीम के विरोध में मंगलवार और बुधवार को प्रदेश के सरकारी विभागों, बोर्ड-निगमों और विश्वविद्यालयों के लगभग ढाई लाख कर्मचारी भी हड़ताल पर रहेंगे। 

विज्ञापन


इन्होंने दोनों दिन कामकाज ठप रखने का फैसला लिया है। सर्व कर्मचारी संघ और अन्य संगठनों ने कहा है कि इस दौरान जरूरी सेवाएं जारी रखने का प्रयास किया जाएगा। ग्रामीण सफाई वर्कर्स और आशा वर्कर्स भी हड़ताल पर रहेंगे। हरियाणा बनने के बाद पहली बार ऐसा होगा कि पहली नवंबर को हरियाणा दिवस पर रोडवेज बस सेवा ठप रहेगी।

तालमेल कमेटी के सदस्य सरबत पूनिया, विरेंद्र धनखड़, अनूप सहरावत, हरिनारायण शर्मा, दलबीर किरमारा, जय भगवान कादियान, बलवान सिंह व नसीब जाखड़ ने कहा कि सरकार अपने नजदीकी पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए देश की नंबर वन परिवहन सेवा को खत्म करने की कोशिश कर रही है। रोडवेज कर्मचारियों के इस मुद्दे का सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, पालिकाओं सहित लगभग 150 कर्मचारी संगठन समर्थन कर रहे हैं। जनसेवा के विभाग को बचाने के लिए पंचायतें, खाप पंचायतें, छात्र, किसान, महिलाएं व मजदूर भी सड़कों पर उतर आए हैं। सरकार किलोमीटर स्कीम को रद्द कर परिवहन बेड़े में नई बसें शामिल करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

500 टीमों ने किया हड़ताल के लिए जनसंपर्क

haryana roadways
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव सुभाष लांबा ने बताया कि नीतिगत निर्णय के तहत जनहित को ध्यान में रखते हुए हड़ताल के दौरान आवश्यक सेवाओं को बाधित नहीं किया जाएगा। दो दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने के लिए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ, चंडीगढ़-पंचकूला निदेशालय कर्मचारी तालमेल कमेटी, शिक्षा विभाग कर्मचारी तालमेल कमेटी व शिक्षकों के लगभग सभी संगठनों ने सोमवार को पूरी ताकत लगा दी। 

करीब 500 टीमों ने सभी विभागों के कर्मचारियों से संपर्क स्थापित करने के लिए गेट मीटिंग का आयोजन किया। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रधान धर्मबीर फोगाट, हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ के महासचिव शिव कुमार पराशर, निदेशालय कर्मचारी तालमेल कमेटी के अध्यक्ष विजय जौली, बिजली यूनियन के प्रधान सुरेश राठी, नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह डंगवाल, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के महासचिव जग रोशन, हुड्डा कर्मचारी यूनियन के नेता बिजेंद्र चहल, सतपाल कुंडू, हरियाणा मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप गुलियां, हेमसा के प्रधान संदीप सांगवान, वीएलडीए एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेंद्र बेनिवाल, हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ के प्रधान मित्र पाल राणा ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर सरकार ने हड़ताल को विफल बनाने के लिए कोई दमनात्मक कार्रवाई की गई कर्मचारी कठोर निर्णय लेने पर मजबूर होंगे।

कर्मचारी शहरों एवं कस्बों में करेंगे प्रदर्शन
सभी विभागों के कर्मचारी हड़ताल कर अपने कार्यालयों पर प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद सभी विभागों के कर्मचारी जिला एवं खंड स्तर पर एकत्रित होंगे। शहरों एवं कस्बों में निजीकरण की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा के प्रधान बसाऊ राम, राज्य महासचिव विनोद कुमार ने भी हड़ताल में शामिल होने की घोषणा की है। यूनियन नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का शोषण कर रही है। ग्रामीण सफाई कर्मी अपनी विभागीय मांगों को लेकर 15 नवंबर को जिलास्तरीय प्रदर्शन करते हुए बेमियादी आंदोलन की घोषणा करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें