फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूछताछ में खुलासा- डॉलर कमाने की चाहत में फंसे हरियाणवी, पैसा गया और प्रताड़ना भी झेली

Sat, 30 May 2020 11:00 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • पुलिस ने बयान लेने के बाद दर्ज किए 70 मुकदमे
  • कबूतरबाजों की तलाश जारी, जल्द ही धरे जाएंगे
  • ठगी गई रकम भी पीड़ितों को वापस दिलवाई जाएगी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉलर कमाने की चाहत में निकले हरियाणवियों को कबूतरबाजों की धोखाधड़ी के चलते विदेश में धक्के खाने को मजबूर होना पड़ा। पैसा गया सो गया वहां की पुलिस की प्रताड़ना अलग से झेलनी पड़ी। अंत में अपने देश में आकर अब उनकी उम्मीदें हरियाणा पुलिस पर टिकी हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद ऐसे 70 मामले दर्ज किए हैं। जो लोग इन कबूतरबाजों के चलते ठगी का शिकार हुए हैं।
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला है कि किसी ने प्लाट बेचा तो किसी ने दुकान बेची और कबूतरबाजों के चंगुल में फंस कर अमेरिका में गलत तरीके से बार्डर क्रॉस करते समय धर लिए गए। हरियाणा सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। जिसके चलते अब इस मामले की तह तक जाया जाएगा। यह भी पता लगाया जाएगा कि इससे पूर्व इन कबूतरबाजों के चलते कितने नागरिक विदेश गए हैं।

हरियाणाः जेबीटी, भाषा व मास्टर वर्ग के लिए बदल गया छात्र-शिक्षक अनुपात, खत्म होंगे हजारों पद
विज्ञापन


उन सबके बारे में भी पता लगाया जाएगा कि वे कहीं किसी मुसीबत में न हों। मालूम हो कि अमेरिका से डिपोर्ट किए गए 76 हरियाणावासी अवैध तरीके से अमेरिका की सरहद में भेजे गए थे। कबूतरबाजों के चंगुल में फंसकर यह लोग अवैध ढंग से सीमा पार कर रहे थे। इसी वजह से इन्हें डिपोर्ट कर वापिस भेजा गया है।
विज्ञापन


अब गृह मंत्री अनिल विज ने इस मामले में कबूतरबाजों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। विज ने यह भी कहा है कि इन लोगों द्वारा ठगी गई रकम भी कबूतरबाजों से वापस दिलवाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें