फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार: हरियाणा को मिली 3 लाख डोज, 66 लाख की है मांग, 18+ का टीकाकरण धीमा 

Tue, 04 May 2021 10:36 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पहली खेप में मिली 3 लाख डोज में से ज्यादातर हॉट स्पॉट बने जिलों में आवंटित की गई हैं। अब भी जिलों में वैक्सीन की कमी है। इस कारण बहुत कम युवाओं का ही टीकाकरण हो पाया है। 10 मई तक लॉकडाउन लग जाने से भी टीकाकरण पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में 18 से 44 साल तक के लोगों के टीकाकरण का अभियान बड़े स्तर पर शुरू नहीं हो पाया है। इस कारण वैक्सीन की कमी है। हरियाणा की तरफ से कोरोना वैक्सीन की 66 लाख डोज ऑर्डर की गई थी। इनमें से अभी तक सिर्फ 3 लाख डोज ही प्रदेश को मिली हैं। पहली खेप में मिली 3 लाख डोज में से ज्यादातर हॉट स्पॉट बने जिलों में आवंटित की गई हैं।

विज्ञापन


अब भी जिलों में वैक्सीन की कमी है। इस कारण बहुत कम युवाओं का ही टीकाकरण हो पाया है। 10 मई तक लॉकडाउन लग जाने से भी टीकाकरण पर असर पड़ सकता है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि आगामी कुछ दिनों में वैक्सीन की खेप मिल जाएगी, लेकिन अभी इसकी कोई तिथि तय नहीं है।


गौरतलब है कि हरियाणा में 18 से 44 साल के करीब एक करोड़ लोगों को टीका लगाया जाना है। इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से 250 करोड़ रुपये की 50 लाख डोज का ऑर्डर दिया जा चुका है। इससे पहले 10 लाख और 6 लाख के ऑर्डर दिए जा चुके हैं। ऑर्डर के मुताबिक कुल 66 लाख डोज हरियाणा में आनी है। इसी में से केंद्र की ओर से हरियाणा को कोविशील्ड की 3.19 व कोवैक्सीन की 1.10 लाख डोज आवंटित की गई थी। इनमें से 3 लाख डोज की खेप एक मई को पहुंची थी। अब तक प्रदेश में कुल 38 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। इनमें से 18 से 44 साल के लोगों की संख्या नाम मात्र है। इनके लिए 1 मई से कुछ केंद्रों पर टीकाकरण शुरू हुआ है।
विज्ञापन


पंजीकरण हो रहा, लेकिन तारीख व केंद्र नहीं मिल रहे 
18 से 44 साल के लोगों के लिए को कोविन पोर्टल पर पंजीकरण कराना जरूरी है। युवाओं ने भारी संख्या में पंजीकरण कराया है। लेकिन अभी डोज कम होने के कारण अस्पताल या टीकाकरण केंद्र नहीं दिख रहा है। अमन कुमार और प्रवीन कुमार ने बताया कि वे दो दिन से कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पंजीकरण केंद्र और तारीख नहीं मिल पा रही है।

टीकाकरण का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। 18 से 44 साल तक के लोगों को टीका लगाया जा रहा है। जल्द ही और डोज भी मिल जाएंगी, जिससे टीकाकरण अभियान में तेजी आएगी। लॉकडाउन में टीकाकरण का कार्य जारी रहेगा। जो भी दिक्कतें होंगी, उनको दूर किया जाएगा।  -डा. वीके बंसल, अतिरिक्त निदेशक, स्वास्थ्य विभाग।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें