फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर माह 50 हजार रुपये के टूटते हैं जूते, 900 किमी करते हैं 'सफर'...अब मिला संदीप को ओलंपिक का टिकट

Sun, 14 Feb 2021 05:24 PM IST
ajay kumar अमर उजाला ब्यूरो/संवाद/एजेंसी, महेंद्रगढ़/बहादुरगढ़ (हरियाणा)
विज्ञापन
संदीप पूनिया और राहुल रोहिल्ला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा के दो पैदलचाल एथलीटों ने देश के लिए टोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल किया है। महेंद्रगढ़ के सुरहेती जाखल निवासी संदीप पूनिया ने रांची में राष्ट्रीय ओपन रेसवॉकिंग प्रतियोगिता में एक घंटे 20 मिनट और 16 सेकंड के साथ पुरुष ग्रुप ए 20 किमी में जीत कर ओलंपिक कोटा हासिल किया। वहीं बहादुरगढ़ के इंदिरा मार्केट निवासी राहुल रोहिल्ला राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहे और उन्होंने एक घंटे 20 मिनट और 26 सेकंड का समय लिया। 

विज्ञापन


रांची में 8वीं नेशनल रेसवॉकिंग चैंपियनशिप-2021 में सेना (जाट रेजिमेंट) में सूबेदार संदीप पूनिया ने 20 किमी पैदल चाल में आठ साल बाद राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा। इससे पहले 2012 में केरल के खिलाड़ी केटी इरफान ने 1 घंटा 20 मिनट 21 सेकेंड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था।

हर महीने 900 किमी प्रैक्टिस
संदीप के मुताबिक वह हर महीने 900 किमी की प्रैक्टिस करते हैं। इस अभ्यास के दौरान 50 हजार रुपये के जूते टूट जाते हैं। 2017 में हरियाणा सरकार ने संदीप को भीम अवॉर्ड से नवाजा था। संदीप पूनिया दूसरी बार ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे पहले वह 2016 रियो ओलंपिक में 50 किमी पैदल चाल में भाग ले चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ताऊ के बेटों को देखकर मिला प्रोत्साहन

भारतीय सेना में सिपाही राहुल रोहिल्ला 2013 से पैदल चाल प्रतियोगिता के लिए अभ्यास कर रहे हैं। इस खेल में अपने ताऊ के बेटे आशु और आशीष को देखकर उसकी रुचि जगी। आशु और आशीष भी पैदल चाल के अच्छे खिलाड़ी हैं। आशीष सब जूनियर में रिकॉर्ड बना चुके हैं।

पंघाल, सुमित सांगवान समेत 14 बॉक्सर स्पेन में दिखाएंगे दम
अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर अमित पंघाल, सुमित सांगवान समेत देश के 14 बॉक्सर 1 से 7 मार्च तक स्पेन के कास्टिलॉन में होने वाली बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने शुक्रवार रात 14 बॉक्सरों के नाम जारी किए हैं। है। इसमें हरियाणा सहित अन्य राज्यों के भी बॉक्सर शामिल हैं। 

बॉक्सिंग फेडरेशन की सूची में सुमित सांगवान सहित आठ पुरुष और छह महिला बॉक्सर शामिल हैं। महिलाओं में 51 किलो भारवर्ग में मैरीकॉम, 57 किलो में मनीषा (कैथल), जैस्मिन (चंडीगढ़), 60 किलो में सिमरनजीत, 69 किलो में लवलाना बी, 75 किलो में पूजा रानी (भिवानी) और पुरुष वर्ग में 52 किलो में अमित पंघाल (रोहतक), 57 किलो में हुसामुद्दीन, 63 किलो में मनीष कौशिक (भिवानी), 69 किलो में कृष्ण विकास, 75 किलो में अशीष कुमार, 81 किलो में सुमित सांगवान, 91 किलो में संजीत (रोहतक) व 91 प्लस में सतीश कुमार का चयन हुआ।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें