फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचसीएस की मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित: 100 पदों के लिए 1200 ने दी थी परीक्षा, 61 ही हुए पास

Tue, 26 Sep 2023 11:39 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

शुरुआत से विवादों में चल रही इस भर्ती के लिए 21 मई को प्रारंभिक परीक्षा हुई थी। इसमें 38 सवाल पिछले साल हुई परीक्षा के हुबूहू दोहरा दिए गए थे। विवाद बढ़ने पर मामला हाईकोर्ट पहुंचा लेकिन आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा में सफल रहे 1200 अभ्यर्थियों के लिए 12 और 13 अगस्त को मुख्य परीक्षा आयोजित की।
विज्ञापन
HSSC - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा लोकसेवा आयोग ने हरियाणा सिविल सेवा (एसचीएस) कार्यकारी शाखा और संबद्ध सेवाओं को लेकर हुई मुख्य परीक्षा का परिणाम सोमवार को जारी कर दिया गया। 100 पदों के लिए कुल 1200 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी जिसमें केवल 61 उम्मीदवार ही परीक्षा पास कर पाए। 
विज्ञापन


पास अभ्यर्थियों को 9 अक्तूबर से साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। उप पुलिस अधीक्षक पद के लिए परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक माप परीक्षण की तिथि बाद में घोषित होगी। इसके बाद ही भर्ती का अंतिम परिणाम जारी होगा। 

यह भी पढ़ें: मनाली से कारगिल की दूरी घटेगी: शिंकुला में दुनिया के सबसे ऊंचे स्थान पर सबसे लंबी सुरंग बनाएगा भारत
विज्ञापन


शुरुआत से विवादों में चल रही इस भर्ती के लिए 21 मई को प्रारंभिक परीक्षा हुई थी। इसमें 38 सवाल पिछले साल हुई परीक्षा के हुबूहू दोहरा दिए गए थे। विवाद बढ़ने पर मामला हाईकोर्ट पहुंचा लेकिन आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा में सफल रहे 1200 अभ्यर्थियों के लिए 12 और 13 अगस्त को मुख्य परीक्षा आयोजित की। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने साफ कर दिया है कि भर्ती का अंतिम नतीजा पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में चल रहे केस के फैसले पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल, एचपीएससी का जवाब
अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा के परिणाम पर सवाल उठाए हैं। पूछा-ऐसे कैसे हो सकता है कि 1200 में से केवल 61 अभ्यर्थी ही कुल 600 अंकों में 270 अंक प्राप्त कर पाए। नियमों के तहत पदों के तीन गुणा तक अभ्यर्थियों को रखना होता है, लेकिन एचपीएससी ने हर विषय में पास होना और कुल 45 प्रतिशत अंकों की शर्त लगा दी, जिसके चलते शेष अभ्यर्थ भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो गए। इन आरोपों पर आयोग के उप सचिव सतीश कुमार ने कहा कि नियमों के तहत ही परीक्षा परिणाम जारी किया गया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें