फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः पद संभालते ही एक्शन में पचनंदा, 31 को होगी एचसीएस की स्थगित परीक्षा

Sun, 28 Jul 2019 01:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
आईपीएस आरके पचनंदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन के नए चेयरमैन आईपीएस आरके पचनंदा पदभार संभालते ही एक्शन में आ गए हैं। आयोग ने कुछ दिन पहले ही एचसीएस (एग्जीक्यूटिव ब्रांच) की जिस परीक्षा को अचानक स्थगित कर दिया था। वो परीक्षा अब इसी महीने फिर से 31 जुलाई को होगी।

विज्ञापन


पचनंदा के पदभार संभालने के दूसरे दिन ही आयोग की ओर से यह अहम फैसला लिया गया है। इस परीक्षा के अचानक स्थगित होने से आवेदक युवा बहुत ज्यादा नाराज थे। इसी को लेकर पिछले दिनों आयोग मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन भी हुए। दरअसल, एचसीएस की यह परीक्षा 24 जुलाई को होने वाली थी। 

मगर आयोग ने यह हवाला देते हुए कि चूंकि कई यचिकाएं हाईकोर्ट में विचाराधीन चल रही है, इसलिए इस परीक्षा को फिलहाल स्थगित किया जा रहा है। यह परीक्षा फिर कब होगी, इस बारे में भी आयोग ने कुछ स्पष्ट नहीं किया था। लेकिन अब आयोग ने इस परीक्षा को इसी महीने 31 जुलाई को दोपहर 3 से शाम 5 बजे की शिफ्ट में करवाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों से आग्रह किया गया है कि उनके रोल नंबर आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। जबकि इसी परीक्षा को लेकर हाल ही जारी पुराने रोल नंबर स्वीकृत नहीं होंगे। रोल नंबरों में कोई त्रुटि है तो अभ्यर्थी 29 जुलाई शाम 4 बजे तक आयोग में संपर्क कर सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें