फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh Violence: हथियारबंद युवकों की हुई पहचान, धरपकड़ में जुटी पुलिस, कई राजस्थान व यूपी में छिपे

Tue, 08 Aug 2023 10:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

नूंह हिंसा के बाद 10 जिलों में फैले तनाव और घटनाओं को लेकर 142 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 312 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं हरियाणा सरकार ने नूंह जिले में साम्प्रदायिक तनाव को देखते हुए इंटरनेट सेवाएं बंद करने की अवधि को 11 अगस्त रात 12 बजे तक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
Nuh Violence: - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नूंह हिंसा के बाद हरियाणा पुलिस ने हथियारबंद युवकों की पहचान कर ली है। सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर इन युवकों की पहचान की गई है। प्रांरभिक जांच में सामने आया है कि हथियार वाले युवकों में कुछ युवक राजस्थान के भी हैं। उधर, पुलिस की अलग-अलग टीमों ने उत्पातियों की गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुराने ट्रेंड के अनुसार मेवात में वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी राजस्थान और यूपी के जिलों में छिप जाते हैं। पुलिस बदमाशों के इस ट्रेंड से पहले ही वाकिफ है। उधर, खुफिया विभाग ने भी इस तरह की एक रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट के मुताबिक काफी संख्या में हथियारबंद युवक इन दोनों प्रदेशों के साथ-साथ मेवात के ही कुछ गांवों में छिपे हैं। 

उधर, सूत्रों का दावा है कि हथियारबंद युवक दोनों पक्षों की तरफ से हैं। धार्मिक यात्रा में शामिल कुछ लोग भी हथियार समेत तलवार लिए हुए थे, जबकि इनके ऊपर पहाड़ों में छिपे अन्य बदमाशों ने फायरिंग की है। हरियाणा पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हिंसा में शामिल सभी उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं, जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 जिलों में 142 एफआईआर, 312 आरोपी गिरफ्तार

नूंह हिंसा के बाद 10 जिलों में फैले तनाव और घटनाओं को लेकर 142 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 312 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा, 106 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने यह जानकारी दी। विज ने बताया कि फरीदाबाद में 4, गुरुग्राम 31, नूंह 46, रेवाड़ी 5, पलवल 16, पानीपत 4, भिवानी 3, नारनौल 1, करनाल 2 और रोहतक में 1 केस दर्ज किया है। इनके अलावा, अलग अलग जिलों में 29 केस दर्ज किए गए हैं।

नूंह में 11 अगस्त तक इंटरनेट सेवाएं बंद

हरियाणा सरकार ने नूंह जिले में साम्प्रदायिक तनाव को देखते हुए इंटरनेट सेवाएं बंद करने की अवधि को 11 अगस्त रात 12 बजे तक बढ़ा दिया है। नूंह जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं, सभी एसएमएस सेवाओं (केवल बल्क एसआरवीएमएस और बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) और सभी डोंगल सेवाओं आदि को बंद करने का आदेश दिया गया है। केवल वॉयस कॉल चालू रहेंगी। इस संबंध में गृह विभाग के सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने आदेश जारी किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें