फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता कानून के विरोध में हो रही हिंसा को लेकर हरियाणा पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई गश्त

Thu, 19 Dec 2019 01:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस।
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस ने देश के विभिन्न हिस्सों में हो रही हिंसा और सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान की खबरों पर संज्ञान लेते हुए प्रदेश में सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए हैं। पुलिस किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सभी पुलिस आयुक्तों और जिला पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाएं।

विज्ञापन


नूंह में नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के संबंध में एडीजीपी ला एंड आर्डर नवदीप सिंह विर्क ने बताया कि राज्य पुलिस बल सतर्क है और प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन

आवश्यकता पड़ने पर राज्य से ही अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की हिंसा को रोकने और नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। विर्क ने जनता से आग्रह करते हुए कहा कि वे सोशल मीडिया पर हिंसा भड़काने वाली किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। इसके अलावा अफवाह फैलाने वालों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हरियाणा में पुलिस सतर्क: गृह मंत्री
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि हमारा प्रदेश शांति प्रिय प्रदेश है। जहां नागरिकता संशोधन अधिनियम का विरोध नहीं है। इसके बावजूद भी राज्य में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस को सतर्क किया गया है। गृहमंत्री ने कहा कि राज्य में किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था को कायम रखा जाएगा तथा माहौल खराब करने वालों के साथ सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मेवात एवं राज्य के अन्य सभी क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन चुस्त-दुरुस्त है और पूरी स्थिति पर निगरानी रखने का कहा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें