फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का चक्का जाम : केएमपी एक्सप्रेस-वे पर यात्रा से पहले पढ़ लें ये खबर, हरियाणा पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Sat, 10 Apr 2021 12:12 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • हरियाणा पुलिस विभाग ने किसानों की घोषणा के मद्देनजर एडवाइजरी जारी की
  • 10 अप्रैल सुबह आठ से 11 अप्रैल सुबह 8 बजे तक वाहन न ले जाने की अपील
विज्ञापन
आज किसान करेंगे चक्का जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा पुलिस ने किसानों के चक्का जाम की घोषणा के मद्देनजर वाहन चालकों से केएमपी को 24 घंटे उपयोग में न लाने की सलाह दी है। पुलिस ने शुक्रवार को यातायात निर्देशिका जारी करते हुए कहा कि लोग 10 अप्रैल सुबह 8 बजे से 11 अप्रैल सुबह 8 बजे तक कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस का उपयोग न करें।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) नवदीप सिंह विर्क ने बताया कि शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, किसी भी तरह की हिंसा को रोकने और एक्सप्रेस-वे पर यातायात और सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को सुविधाजनक बनाने के लिए पुलिस ने उचित व्यवस्था की है। केएमपी एक्सप्रेस-वे पर किसानों के बड़े पैमाने पर उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए सभी रेंज एडीजीपी, आईजी, पुलिस आयुक्त और जिलों के एसपी को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अतिरिक्त सोनीपत, झज्जर, पानीपत, रोहतक, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम और नूंह में यातायात के रूट को अस्थायी तौर पर बदलने की भी तैयारी कर ली गई है।

सभी नागरिकों को पहले से सूचित किया जा रहा है ताकि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए यात्रा की योजना बनाते समय उसमें संशोधन कर सकें। संबंधित जिलों को स्थानीय एडवाइजरी भी जारी की जाएगी। राज्य में अन्य सभी मार्गों पर यातायात की सुचारू आवाजाही जारी रहेगी। विर्क ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। कानून व्यवस्था बाधित करने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इन रूट का करें इस्तेमाल
विर्क ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर अंबाला-चंडीगढ़ की ओर से आने वाले यात्री करनाल से शामली, पानीपत से सनौली होते हुए यूपी, गाजियाबाद और नोएडा की ओर जा सकते हैं। गुरुग्राम, जयपुर आदि की तरफ जाने वाले वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग-71ए पर पानीपत से गोहाना की तरफ रोहतक, झज्जर और रेवाड़ी होते हुए यात्रा कर सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें