फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पटवारी/कानूनगो की हड़ताल समाप्त; तीन जनवरी से चल रही थी स्ट्राइक, मांगों पर सरकार से बनी सहमति

Sat, 10 Feb 2024 12:27 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पटवारी एवं कानून को एसोसिएशन की हड़ताल शनिवार को समाप्त हुई।  एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष जयवीर चहल ने कहा कि सरकार से हुई बातचीत में हमारी सारी बातें मान ली गई हैं।
विज्ञापन
हरियाणा में पटवारी-कानूनगो की हड़ताल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार और एसोसिएशन के बीच मांगों पर सहमति बन गई है। एसोसिएशन रोहतक में हड़ताल खत्म करने का एलान कर दिया है। पटवारी और कानूनगो तीन जनवरी से हड़ताल पर थे। सरकार से मांगे मान लिए जाने के आश्वासन पर एसोसिएशन ने सोमवार से काम पर लौटने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


शनिवार सुबह तहसील कार्यालय परिसर में पत्रकारों से बातचीत में एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष जयवीर चहल ने कहा कि सरकार से हुई बातचीत में हमारी सारी बातें मान ली गई हैं। सरकार की ओर से इन्हें शीघ्र पूरा करने का आश्वासन मिला है। इसलिए सभी पटवारी व कानूनगो सोमवार से कम पर लौट आएंगे।

पटवारी से नायब तहसीलदार बनने की परीक्षा कराने की मांग मान ली गई है। यह परीक्षा 18 से 22 मार्च तक होगी। इसके अलावा पे ग्रेड, नई भर्ती प्रक्रिया कौशल विकास के तहत करने की मांग भी मान ली गई है। इस मौके पर जिला प्रधान पवन कुमार, उप प्रधान रवि सैनी, पवन संवारिया अन्य पटवारी मौजूद रहे।पटवारी एवं कानून को एसोसिएशन की हड़ताल शनिवार को संपन्न हुई। सरकार से मांगे मान लिए जाने के आश्वासन पर एसोसिएशन ने सोमवार से काम पर लौटने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें