बावल ब्लाक के खिजूरी गांव में सरपंच पद के दो प्रत्याशियों ने एक अन्य पर लगाया बूथ कैप्चरिंग करवाने का आरोप। लघु सचिवालय आकर दी शिकायत। दोबारा चुनाव कराने की मांग। वोटिंग स्टाफ पर भी मिलीभगत का आरोप।
रेवाड़ी-धरचाना गांव के पोलिंग बूथ के बाहर हंगामा , दो गुट भिड़े , पुलिस ने किया बीच बचाव । तीन घायल होने की सूचना।
झज्जर का कैमलगढ गाँव अनुठा है। यहाँ कुल 158 मतदाता है। जिसमे से 127 कैमलगढ के है। 31 वोट बीड सुनार वाला गांव की है। जहाँ से कोई वोटर वोट डालने नही आया। जबकि गाँव कैमलगढ के 127 मे से 117 वोट 11.30 बजे डल चुकी है। पार्टी खाली बैठी है। एक वोट और डलने की उम्मीद ग्रामीन कर रहे है। इस छोटे गाँव के मतदाता वोट डालने के बाद अपने काम में व्यस्त है। यहाँ सरपंच के दो उम्मीदवार है।
पानीपत गांव मांडी बूथ न,73 के पोलिंग अफसर सुदर्शन को हार्ट अटैक आया,थोड़ी देर लिए रुका मतदान,सुदर्शन को सिविल अस्पताल मे भर्ती कराया गया
चरखी दादरी के गांव बिगोवा में बूथ नं. 122 पर एक युवक ने वोटिंग मशीन को उठाया। आपसी झगड़े में वोटिंग मशीन को कमरे से बाहर फेंककर तोड़ा। दादरी के तहसीलदार मौके पर पहुंचे।
दूसरी मशीन लगाकर दोबारा मतदान शुरू करवाया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। करीब आधा घंटे बाद दोबारा मतदान शुरू। गाव मोरवाला मे भी ईवीएम मशिन एजेंट की हाथापाइ मे टूटने से आदे घंटे रुका मतदान। बाधदा के गाव करीमोध मे 2 ईवीएम मशिन व एक गाडी तोडी
रेवाड़ी ब्लॉक के गांव जाट भुर्थल में ग्रामीणों ने लगाया चुनाव कर्मियों पर गलत तरीके से वोटिंग कराने का आरोप। 3 घंटे के करीब रुकी वोटिंग प्रक्रिया। ग्रामीण कर रहे विरोध। स्थिति तनावपुतन। डीएसपी कोसली फोर्स समेत मौके पर।
जींद के रोहड गांव में स्थिति तनाव पूर्ण। एक पक्ष ने लगाया वोट न डालने देने का आरोप। प्रशासन पर एक पक्ष में वोटिंग करवाने के आरोप। कल हुई थी गांव में युवक की हत्या। आरोपी पक्ष ने लगाये आरोप। आरोपी पक्ष ने अस्संध सफीदों मार्ग पर लगाया जाम
झज्जर- गांव कसार, बहादुरगढ़ में चुनाव के बाय काट की सुचना। कसार गाँव में बुथ नम्बर 130 पर विवाद के कारण मतदान रद। अब ईस बूथ पर केवल सरपंच के लिये 12 जनवरी को डाले जाएँगे वोट। 12 को ही गिनती होगी कसार के बाकी बूथो की। प्रशासन ने की पुष्टि।
असंध के दुपेडी गांव में सरपंच पद के उम्मीदवार ने पुलिस पर लगाया। पक्षपात करने का आरोप, पोलिंग बूथ पर तनाव का माहौल।
असंध खंड के मोरमाजरा के वार्ड चार में पंच की उम्मीदवार दो महिलाओं के चुनाव चिन्ह आपस में बदले, 24 वोट के डलने के बाद इस वार्ड का मतदान हुआ बंद।
गंगायचा अहीर में वोटिंग के दौरान दो पक्षों के बीच हुई गहमागहमी डीएसपी कोसली मौके पर पहुंचे। 3 हिरासत में।
रेवाड़ी: ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय शख्स की मौत। पंचायत चुनाव मतदान करने जा रहा था मृतक वन विभाग में सेवारत था मृतक। दिल्ली-जयपुर रेलमार्ग पर रूध गांव की घटना
कोनसीवास गांव में शराब पीकर आया चुनाव कर्मी, ग्रामीणों ने की धुनाई, अन्य कर्मचारियों ने किया बचाव
बावल खंड के गांव खरखड़ी में ईवीएम खराब होने से डेढ़ घंटे देरी से शुरू हुआ मतदान। वहीं गांव कनुका में अभी तक नहीं शुरू हुआ मतदान, ईवीएम खराब होने के कारण बनी स्थिति, ग्रामीणों में रोष
करौंथा में एजेंट के वोट डालने पर हुआ हंगामा। डीएसपी मोके पर। बाहरी लोगों को मतदान सेंटर से बाहर निकाला।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के कसार गांव में मतदान को लेकर लोगों का हंगामा। ई वी एम मशीन में गड़बड़ी का आरोप। गांव के वार्ड 11 और 12 के बूथ की ई वी एम में गड़बड़ी।
सरपंच पद के एक उम्मीदवार टोनी के नाम के सामने के बटन पर लगी हुई थी टेप । नहीं दब रहे थे बटन।
लोगों ने चुनाव रद्द करने की मांग की।
सरपंच पद के दावेदार टोनी ने चुनाव रद्द नहीं करने पर दी परिवार समेत आत्महत्या करने की धमकी।
भारी पुलिस बल मोके पर।
झज्जर के बुपनिया गांव में दो कंडिडेट के बिच हाथापाई की नोबत। कुछ देर मतदान बाधित।
कसार, बहादुरगढ़ में एवीएम को टेप लगाई। हंगामे हुआ। मतदान बाधित रहा।
पानीपत के गाँव बिन्झोल में मतदान केंद्र पर सुबह से ही मशीन खराब रही। दूसरी मशीन आने पर मतदान शुरू हुआ।
यमुनानगर के तिगरा गांव में वोट डालने की ख़ुशी में 70 साल का करतार सिंह ने लगाई दंड बैठक।
फतेहाबाद के गांव डांगर में पोलिंग बूथ पर भिड़े दो गुट।
यमुनानगर के मादो हलदारी गांव में ईवीएम खराब होने से एक घंटा देरी से शुरू हुआ मतदा
फतेहाबाद के भिरड़ाना के बूथ नंबर 7 में 15 मिनट से खराब रही इवीएम।
हरियाणा प्रदेश में आज पहली बार पढ़े-लिखे पंचों और सरपंचों के लिए मतदान हो रहा है। 4659922 वोटर मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
सूबे के 21 जिलों के 47 ब्लॉक में 26248 पंच, 20583 सरपंच, 1221 पंचायती समिति सदस्यों के अलावा 171 जिला परिषद सदस्यों के चुनाव हो रहे हैं। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
राज्य चुनाव आयुक्त के अनुसार पहले चरण के लिए 44994 पोलिंग ऑफिसर, 522 सुपरवाइजर और 439 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। 8981 मतदान केंद्रों में से 1702 संवेदनशील और 1801 अति-संवेदनशील श्रेणी के हैं।
इनके लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। प्रदेश के निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि संवेदनशील और अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है।