फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः 36 मिनट देरी से शुरू हुआ विशेष सत्र सवा घंटे में निपटा, पांच मिनट सदन में रहे राज्यपाल

Mon, 20 Jan 2020 10:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र सोमवार को 36 मिनट देरी से शुरू हुआ और कार्यवाही सवा घंटे के भीतर ही निपट गई। सत्र की शुरूआत सुबह 11 बजे होनी थी लेकिन 11:36 पर हुई। जिस पर नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सवाल भी खड़े किए। कार्य सलाहकार समिति ने सत्र शुरू होने से पहले पूर्व मंत्री शमशेर सिंह सुरजेवाला की मृत्यु के कारण विधानसभा की कार्यवाही सीमित रखने का ही फैसला लिया। 

विज्ञापन


सीएम मनोहर लाल, स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, संसदीय कार्य मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने विधानसभा के बाहर राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य का स्वागत किया और उन्हें सदन के भीतर लाए। 11:36 पर राज्यपाल ने बोलना शुरू किया। आर्य ने कहा कि संसद के दोनों सदनों में पारित संविधान के 126वें संशोधन विधेयक, 2019 को अनुछेच्द 368, खंड (2)(घ) के अंतर्गत विधानसभा की ओर से मंजूरी के लिए विशेष सत्र बुलाया गया है। 

इस अवसर पर राज्य के लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं। सभी राजनीतिक दलों की सर्वसम्मति से सत्र का आयोजन हुआ है। यह विशेष सत्र है, इसलिए इसमें पूरा अभिभाषण नहीं पढ़ूंगा। बजट सत्र में राज्यपाल अभिभाषण होगा। 11:36 से लेकर 11:40 तक सत्र की शुरूआत में राष्ट्रीय गान और राज्यपाल का उद्बोधन खत्म होने के बाद राष्ट्रीय गीत गाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

11:41 पर राज्यपाल विधानासभा से निकल गए। स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने 11:42 पर सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी। 12:12 पर दोबारा कार्यवाही शुरू हुई और विधायी कार्य पूरे किए गए। लगभग एक बजे स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी। संसदीय कार्यमंत्री कंवर पाल इसके लिए सदन में प्रस्ताव लाए थे। जिसका सभी सदस्यों ने सर्व सम्मति से समर्थन किया।

कार्य सलाहकार समिति में निर्धारित हुआ कामकाज
सुबह दस बजे स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता के कक्ष में कार्य सलाहकार समिति की बैठक हुई। जिसमें निर्णय हुआ कि सुबह11 बजे कार्यवाही शुरू होगी और दोपहर बार डेढ़ बजे स्थगित होगी। समिति की बैठक में स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, सीएम मनोहर लाल, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, संसदीय कार्यमंत्री कंवर पाल, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा व डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा शामिल रहे।

तय हुआ कि राज्यपाल अभिभाषण के तुरंत बाद आधे घंटे के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित रहे। इसके बाद शोक प्रस्ताव पढ़े जाएंगे। कार्य सलाहकार समिति की पहली रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ ही स्वीकार की जाएगी। निरंतर बैठक जारी रखने के लिए बैठक संबंधी नियम-15 के तहत प्रस्ताव, नियम-16 के तहत विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का प्रस्ताव लाया जाएगा। सदन की मेज पर कागज पत्र रखे जाएंगे। सरकारी संकल्प के साथ ही अन्य कार्य होंगे।

कार्यवाही देरी से शुरू होने पर हुड्डा ने उठाए सवाल
विशेष सत्र की कार्यवाही देरी से शुरू होने पर नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा व कांग्रेस विधायकों ने सवाल उठाए। इस पर स्पीकर के सचिव सुभाष शर्मा ने हुड्डा को बताया कि कार्यवाही 11 के बजाए साढ़े 11 बजे शुरू होगी। इस पर हुड्डा ने कहा कि कार्य सलाहकार समिति की बैठक में ऐसा कोई निर्णय नहीं हुआ है। इसके थोड़ी देर बाद विधानसभा सचिव आरके नांदल ने सदन की कार्यवाही साढ़े 11 बजे शुरू होने की घोषणा की। राज्यपाल अभिभाषण न होने के कारण उसकी प्रति भी सदन में नहीं बांटी गई।

विधानसभा में ये संशोधन विधेयक भी हुए पारित
  • हरियाणा नगरपालिका क्षेत्रों में अपूर्ण नागरिक सुख सुविधाओं व अवसंरचना प्रबंधन विशेष उपबंध संशोधन विधेयक-2019।
  • हरियाणा ग्रुप डी कर्मचारी भर्ती व सेवा शर्तें संशोधन विधेयक 2019।
  • मोटर यान हरियाणा संशोधन विधेयक 2019।
  • हरियाणा अभियंता सेवा, ग्रुप ए, लोक निर्माण भवन एवं सड़कें विभाग संशोधन विधेयक 2019।
  •  हरियाणा पंचायती राश द्वितीय संशोधन विधेयक 2019 ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें