फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: हिसार सांसद कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश में 545 नए मामले, पांच और लोगों की मौत

Sun, 05 Jul 2020 10:03 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

हरियाणा की हिसार लोकसभा सीट से सांसद बृजेंद्र सिंह भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने खुद को घर में क्वारंटीन कर लिया है। जबकि पिछले दिनों अपने संपर्क में आए समर्थकों व अन्य लोगों से भी सांसद ने अपील की है कि वे अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अपनी भी जांच करवाएं।

विज्ञापन


इसके अलावा प्रदेश में 545 संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। जबकि 5 और मरीजों की मौत हो गई है। 59 मरीजों की हालत गंभीर है। 566 मरीज ठीक भी हुए हैं। अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 16548 पहुंच गई है। जिसमें से 12257 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए। 5677 संदिग्ध मरीजों के सैंपल रिपोर्ट आना अभी बाकी है। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 260 पहुंच गया है। रिकवरी रेट 74.07 प्रतिशत हो गया है। जबकि संक्रमण की दर 5.66 प्रतिशत है।

गुरुग्राम में 130, फरीदाबाद में 180, सोनीपत में 81, रोहतक में 15, अंबाला में 10, पलवल में 8, भिवानी में 41, करनाल में 23, हिसार में 11, महेंद्रगढ़ में 6, झज्जर में 15, नूंह में 14, पानीपत में 5, जींद में 5 व यमुनानगर में संक्रमण का 1 नया मामला सामने आया है। जबकि गुरुग्राम में 3 और फरीदाबाद में 2 मरीजों की मौत भी हो गई। 
विज्ञापन


अब तक गुरुग्राम में 5829, फरीदाबाद में 4364, सोनीपत में 1466, रोहतक में 656, अंबाला में 358, पलवल में 347, भिवानी में 482, करनाल में 390, हिसार में 264, महेंद्रगढ़ में 291, झज्जर में 328, रेवाड़ी में 352, नूंह में 241, पानीपत में 225, कुरुक्षेत्र में 137, फतेहाबाद में 122, पंचकूला में 120, जींद में 119, सिरसा में 119, यमुनानगर में 106, कैथल में 110 व चरखी दादरी में 87 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। 14 इटालियन और 21 अमेरिका से आए लोग भी संक्रमित पाए गए थे।

ठीक होने वालों में गुरुग्राम में 4497, फरीदाबाद में 3519, सोनीपत में 971, रोहतक में 533, अंबाला में 315, पलवल में 252, भिवानी में 185, करनाल में 249, हिसार में 192, महेंद्रगढ़ में 200, झज्जर में 213, रेवाड़ी में 114, नूंह में 175, पानीपत में 134, कुरुक्षेत्र में 107, फतेहाबाद में 94, पंचकूला में 95, जींद में 91, सिरसा में 92, यमुनानगर में 95, कैथल में 54 व चरखी दादरी में 45 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। सभी 14 इटालियन संक्रमित भी ठीक हो चुके हैं। जबकि अमेरिका से आए 21 में से 21 मरीज भी स्वस्थ हो गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें