फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में कोरोना से 11 की मौत, 20 जिलों में 568 नए पॉजिटिव मिले

Fri, 03 Jul 2020 12:40 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • 15509 हुई कुल संक्रमितों की संख्या, मरने वालों का आंकड़ा ढाई सौ पार
  • रिकवरी रेट 71.05 प्रतिशत हुआ, संक्रमण की दर 5.71 प्रतिशत हुई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के 20 जिलों में 568 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। मरने वालों का सिलसिला नहीं थम रहा है। संक्रमण से 11 और मौतों के बाद अब तक प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 251 हो गई है। जबकि कुल संक्रमित मरीज 15509 तक पहुंच गए। रिकवरी रेट 71.05 प्रतिशत हो गया है। संक्रमण की दर 5.71 प्रतिशत है। 5469 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट आने का इंतजार है। जबकि 59 मरीज गंभीर हालत में है। कुल संक्रमित मरीजों में से 11019 मरीज ठीक भी हो चुके हैं।

विज्ञापन


गुरुग्राम में 106, फरीदाबाद में 130, सोनीपत में 131, रोहतक में 31, अंबाला में 16, पलवल में 4, करनाल में 34, हिसार में 18, महेंद्रगढ़ में 10, झज्जर में 35, रेवाड़ी में 18, नूंह में 7, पानीपत में 6, कुरुक्षेत्र में 4, फतेहाबाद में 3, पंचकूला में 7, जींद में 2, सिरसा में 1, यमुनानगर में 2 और चरखी दादरी में 3 संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। जबकि गुरुग्राम में 4, फरीदाबाद में 3, रोहतक में 1, करनाल में 2 और हिसार में 1 मरीज की मौत इस जानलेवा वायरस से हो गई है।


यह भी पढ़ें- इन एप से रहें सावधान! पुलिस को जारी करनी पड़ी एडवाइजरी, वरना बैंक खाता हो जाएगा खाली
विज्ञापन


अब तक गुरुग्राम में 5569, फरीदाबाद में 4028, सोनीपत में 1330, रोहतक में 626, अंबाला में 344, पलवल में 332, भिवानी में 441, करनाल में 359, हिसार में 250, महेंद्रगढ़ में 276, झज्जर में 297, रेवाड़ी में 314, नूंह में 207, पानीपत में 206, कुरुक्षेत्र में 133, फतेहाबाद में 122, पंचकूला में 119, जींद में 111, सिरसा में 109, यमुनानगर में 105, कैथल में 106 व चरखी दादरी में 81 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। जबकि 14 इटालियन और 21 अमेरिका से आए लोग भी संक्रमित पाए गए थे। 
विज्ञापन


ठीक होने वालों में गुरुग्राम में 4291, फरीदाबाद में 2781, सोनीपत में 844, रोहतक में 533, अंबाला में 309, पलवल में 245, भिवानी में 185, करनाल में 216, हिसार में 181, महेंद्रगढ़ में 184, झज्जर में 197, रेवाड़ी में 96, नूंह में 166, पानीपत में 123, कुरुक्षेत्र में 104, फतेहाबाद में 92, पंचकूला में 91, जींद में 75, सिरसा में 86, यमुनानगर में 86, कैथल में 54 व चरखी दादरी में 45 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। सभी 14 इटालियन संक्रमित भी ठीक हो चुके हैं। जबकि अमेरिका से आए 21 में से 21 मरीज भी स्वस्थ हो गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें