हरियाणा में चौबीस घंटों में 797 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। जबकि तीन और मरीजों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 503 हो गई है। उधर, प्रदेश में अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या भी 44024 हो गई है। प्रदेश में कुल संक्रमण की दर 5.64 प्रतिशत है। जबकि संक्रमण से रिकवरी रेट 83.35 प्रतिशत है।
5901 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है। जबकि 156 मरीजों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। फरीदाबाद में दो और गुरुग्राम में एक मरीज ने दम तोड़ दिया है। 61597 लोगों को एहतियातन मेडिकल सर्विलांस में रखा गया है ।
फरीदाबाद में 113, गुरुग्राम में 98, सोनीपत में 31, रेवाड़ी में 57, अंबाला में 65, रोहतक में 49, पंचकूला में 36, महेंद्रगढ़ में 60, झज्जर में 28, भिवानी में 27, कुरुक्षेत्र में 33, नूंह में 6, सिरसा में 100, यमुनानगर में 36, फतेहाबाद में 40, कैथल में 15 व जींद में 3 में नए मरीज सामने आए हैं।
अब तक फरीदाबाद में 10517, गुरुग्राम में 9952, सोनीपत में 3327, रेवाड़ी में 2358, अंबाला में 2325, रोहतक में 1974, पानीपत में 1796, करनाल में 1372, हिसार में 1180, पलवल में 1168, पंचकूला में 1060, महेंद्रगढ़ में 1014, झज्जर में 948, भिवानी में 899, कुरुक्षेत्र में 802, नूहं में 607, सिरसा में 675, यमुनानगर में 565, फतेहाबाद में 524, कैथल में 394, जींद में 367 व चरखी दादरी में 200 नए संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं।
ठीक होने वालों में मरीजों में अब तक फरीदाबाद में 9494, गुरुग्राम में 9152, सोनीपत में 2901, रेवाड़ी में 1982, अंबाला में 1860, रोहतक में 1508, पानीपत में 1089, करनाल में 1064, हिसार में 847, पलवल में 995, पंचकूला में 684, महेंद्रगढ़ में 799, झज्जर में 853, भिवानी में 796, कुरुक्षेत्र में 489, नूहं में 538, सिरसा में 340, यमुनानगर में 308, फतेहाबाद में 341, कैथल में 269, जींद में 249 व चरखी दादरी में 136 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।