फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में 366 नए पॉजिटिव, 215 ठीक हुए, तीन जिलों में छह ने गंवाई जान

Sat, 13 Jun 2020 12:58 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • तीन जिलों में कोरोना संक्रमण से छह और मौतें 
  • 35026 मरीजों को चिकित्सा निगरानी में रखा गया
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में कोरोना का कहर जारी है। शुक्रवार शाम तक प्रदेश के 15 जिलों में 366 नए मामले सामने आए। जबकि 215 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए। अब प्रदेश में कुल कोरोना से ग्रस्त मरीजों की संख्या 6334 हो गई है। 5772 संदिग्धों की सैंपल रिपोर्ट आना अभी बाकी है। जबकि 46 मरीज गंभीर है।

विज्ञापन


हरियाणा में कुल 70 लोगों की मौत संक्रमण से हो चुकी है जबकि रिकवरी रेट 39.07 प्रतिशत है और संक्रमण का रेट 3.92 प्रतिशत है। उधर, एहतियातन 35026 संदिग्धों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा गया है। गुरुग्राम में 185, फरीदाबाद में 57, सोनीपत में 31, झज्जर में 3, नूंह में 5, अंबाला में 28, पलवल में 28, पानीपत में 2, जींद में 1, यमुनानगर में 5, फतेहाबाद में 2, हिसार में 4, चरखी दादरी में 1, कैथल में 11 व कुरुक्षेत्र में 3 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं।


यह भी पढ़ें- शहादत से पहले जवान की आखिरी कॉल, बच्चों की फोटो देखने की थी ख्वाहिश, सैल्यूट कर मां ने दी अंतिम विदाई
विज्ञापन


अब तक गुरुग्राम में 2922, फरीदाबाद में 986, सोनीपत में 533, झज्जर में 119, नूंह में 109, अंबाला में 152, पलवल में 180, पानीपत में 89, पंचकूला में 47, जींद में 69, करनाल में 125, यमुनानगर में 41, सिरसा में 62, फतेहाबाद में 60, भिवानी में 86, रोहतक में 257, महेंद्रगढ़-नारनौल में 113, हिसार में 110, रेवाड़ी में 73, चरखी दादरी में 46, कैथल में 57 व कुरुक्षेत्र में 63 मरीज सामने आ चुके हैं। जबकि 14 इटालियन और 21 अमेरिका से आए लोग भी संक्रमित पाए गए थे। 
विज्ञापन


ठीक होने वालों में गुरुग्राम में 976, फरीदाबाद में 348, सोनीपत में 218, झज्जर में 99, नूंह में 85, अंबाला में 65, पलवल में 70, पानीपत में 61, पंचकूला में 26, जींद में 26, करनाल में 47, यमुनानगर में 17, सिरसा में 42, फतेहाबाद में 24, भिवानी में 45, रोहतक में 84, महेंद्रगढ़-नारनौल में 74, हिसार में 65, रेवाड़ी में 12, चरखी दादरी में 7, कैथल में 28, कुरुक्षेत्र में 37 मरीज रिकवर हो चुके हैं। सभी 14 इटालियन भी ठीक हो चुके हैं। जबकि अमेरिका से आए 21 में से 5 मरीज भी स्वस्थ हो गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें