फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 बड़ी कंपनियां हरियाणा में निवेश की इच्छुक, आर्थिक सुधारों पर सरकार ने किया काम: मनोहर लाल

Wed, 15 Jul 2020 12:50 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल (फाइल) - फोटो : ANI
विज्ञापन

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार ने कोविड-19 की चुनौती को अवसर के रूप में लेते हुए औद्योगिक और आर्थिक सुधारों पर काम किया है। परिणामस्वरूप 60 बड़ी कंपनियों ने हरियाणा में निवेश में अपनी रुचि दिखाई है। सरकार ने कोरोना काल में राज्य की अर्थव्यवस्था की समीक्षा करने के लिए रोडमैप तैयार किया है, जिसके तहत विभिन्न कार्य समूह गठित किए हैं। 

विज्ञापन


सीएम मनोहर लाल मंगलवार को फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब (एफसीसी) ऑफ साउथ एशिया के साथ वर्चुअल वेबिनार में बोल रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न कंपनियों ने चीन से अपना आधार बदलना शुरू कर दिया है, वे हरियाणा को निवेश के लिए एक आदर्श गंतव्य के रूप में देख रहे हैं। 

सरकार ने प्रदेश में न केवल उद्योग के लिए अनुकूल माहौल बनाया है, बल्कि राज्य में नई इकाइयों की स्थापना के लिए एक छत के नीचे आवश्यक मंजूरी सहित विभिन्न सुविधाएं भी प्रदान की हैं। निवेशकों को आकर्षित करने की दृष्टि से सरकार ने भूमि और श्रम सुधारों पर काम किया है। नई इकाइयां स्थापित करने के अंतर्गत पहले 1000 दिनों के लिए श्रम कानूनों में राहत प्रदान की जाएगी। हरियाणा के इतिहास में पहली बार सरकार ने निवेश करने के इच्छुक उद्यमियों को लीजहोल्ड पर जमीन देने का फैसला किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार ने कृषि आधारित उद्योगों पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ राज्य के सभी जिलों में क्लस्टर स्थापित करने की योजना भी तैयार की है। उन्होंने कहा कि भारतीय मूल के लोग जो दूसरे देशों में रह रहे थे और अब वापस आ गए हैं, उन्हें भी इन क्लस्टरों में अपनी इकाइयां स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

कोविड-19 की स्थिति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली से सटे गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर जैसे चार जिलों को छोड़कर शेष हरियाणा में स्थिति नियंत्रण में है। मनोहर लाल ने कहा कि उनकी इच्छा है कि प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज होना चाहिए। इसी कड़ी में प्रदेश में वर्तमान में 11 मेडिकल कॉलेज संचालित हैं तथा तीन अन्य निर्माणाधीन हैं। फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब (एफसीसी) ऑफ साऊथ एशिया ने मुख्यमंत्री को कोविड-19 की रोकथाम में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए बधाई भी दी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें