फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: 406 नए पॉजिटिव मिले, अब तक 39 की मौत, कुल 4854 संक्रमितों में 2165 गुरुग्राम के

Mon, 08 Jun 2020 09:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा में कोरोनाग्रस्त मरीजों के 406 नए मामले सामने आने के बाद कुल मरीजों की संख्या 4854 हो गई है। वहीं संक्रमण से मरने वालों की संख्या भी अब 39 हो गई है। संक्रमण का रिकवरी रेट 35.02 प्रतिशत हो गया है। जबकि संक्रमण बढ़ने की दर 3.35 प्रतिशत है। 5285 मरीजों की सैंपल रिपोर्ट आना अभी बाकी है। कुल संक्रमित मरीजों में से 1700 मरीज ठीक हो गए हैं। जबकि 3115 मरीज अभी संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


गुरुग्राम में 243, फरीदाबाद में 97, सोनीपत में 13, झज्जर में 2, अंबाला में 8, पलवल में 5, पानीपत में 2, पंचकूला में 1, जींद में 3, करनाल में 6, सिरसा में 5, फतेहाबाद में 1, भिवानी में 2, रोहतक में 15, हिसार में 2 व कैथल में 1 नया मामला सामने आया है। जबकि 226 मरीज ठीक होकर अपने घर भी गए हैं।

अब तक गरुग्राम में 2165, फरीदाबाद में 773, सोनीपत में 436, झज्जर में 111, नूंह में 102, अंबाला में 95, पलवल में 129, पानीपत में 85, पंचकूला में 34, जींद में 42, करनाल में 105, यमुनानगर में 20, सिरसा में 57, फतेहाबाद में 44, भिवानी में 74, रोहतक में 177, महेंद्रगढ़- नारनौल में 102, हिसार में 88, रेवाड़ी में 48, चरखी दादरी में 35, कैथल में 45 व कुरुक्षेत्र में 52 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। जबकि 14 इटालियन और 21 अमेरिका से आए लोग भी संक्रमित मिले थे। 
विज्ञापन


गुरुग्राम में 579, फरीदाबाद में 183, सोनीपत में 164, झज्जर में 96, नूंह में 73, अंबाला में 53, पलवल में 54, पानीपत में 56, पंचकूला में 26, जींद में 26, करनाल में  41, यमुनानगर में 9, सिरसा में 38, फतेहाबाद में 15, भिवानी में 30, रोहतक में 82, महेंद्रगढ़-नारनौल में 64, हिसार में 34, रेवाड़ी में 12, चरखी दादरी में 1, कैथल में 17, कुरुक्षेत्र में 30 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। सभी 14 इटालियन भी ठीक हो चुके हैं। वहीं अमेरिका से लौटे 21 में से 2 मरीज भी स्वस्थ हो गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें