फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक अभिनेता सुशांत सिंह के जीजा बने फरीदाबाद पुलिस आयुक्त, एडीजीपी अकील, डॉ. मिश्रा को डीजी रैंक

Tue, 30 Jun 2020 10:19 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • 10 आईपीएस, एक एचपीएस के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी
  • सुशांत सिंह के जीजा ओपी सिंह फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त बने
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से दो आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक से पुलिस महानिदेशक के पद पर पदोन्नत किया है। पदोन्नति पाने वालों में एडीजीपी मोहम्मद अकील और डॉ. आरसी मिश्रा शामिल हैं। हरियाणा सरकार ने 10 आईपीएस व एक एचपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश भी जारी किए हैं। 

विज्ञापन


डीजी, क्राइम पीके अग्रवाल को राज्य सतर्कता ब्यूरो महानिदेशक लगाया गया है। एडीजीपी, मुख्यालय मोहम्मद अकील को डीजी क्राइम लगाया गया है। वह राज्य अपराध रिकार्ड ब्यूरो, मधुबन के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे। साउथ रेंज, रेवाड़ी के एडीजीपी डॉ. आरसी मिश्रा को हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन का प्रबंध निदेशक लगाया गया है। उन्हें एफएसएल, मधुबन के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी मिला है। अंबाला रेंज के एडीजीपी आलोक कुमार एडीजीपी, आधुनिकीकरण एवं कल्याण होंगे।


यह भी पढ़ें- इन एप से रहें सावधान! पुलिस को जारी करनी पड़ी एडवाइजरी, वरना बैंक खाता हो जाएगा खाली
विज्ञापन


एडीजीपी, आधुनिकीकरण एवं कल्याण श्रीकांत जाधव को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, पंचकूला का एडीजीपी लगाया गया है। फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त केके राव गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त होंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय में स्पेशल पुलिस ऑफिसर (कम्युनिटी पुलिसिंग एंड आउटरिच) ओपी सिंह को फरीदाबाद का पुलिस आयुक्त लगाया गया है। ओपी सिंह मृतक अभिनेता सुशांत सिंह के जीजा हैं।
विज्ञापन


नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे विकास कुमार अरोड़ा साउथ रेंज, रेवाड़ी के आईजी होंगे। आईजी जेल वाई. पूर्ण कुमार को अंबाला रेंज का आईजीपी लगाया गया है। एचपीए, मधुबन के एसपी कृष्ण मुरारी वर्तमान कार्यभार के अलावा एसपी, पीटीसी सुनारिया का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे। स्थानांतरित एचपीएस अधिकारी, प्रथम आईआरबी, भौंडसी के अतिरिक्त कमांडेंट संजय अहलावत को आईआरबी, भौंडसी का कमांडेंट लगाया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें