फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर तेज हुई कवायद, 3 मंत्रियों पर लटकी तलवार

Tue, 12 Jul 2016 12:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने मंत्रिमंडल में विस्तार की कवायद तेज कर दी है, लेकिन तीन मंत्रियों के सिर पर तलवार लटक रही है। सरकार के दो मंत्रियों का पत्ता कटना तय माना जा रहा है जबकि एक मंत्री महोदय के नाम को लेकर संघ के वरिष्ठ नेताओं में मंथन चल रहा है।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक जिन मंत्रियों के नाम सामने आए हैं। उनमें जीटी रोड बेल्ट के एक मंत्री सहित दो अन्य मंत्रियों के नाम पर मंथन चल रहा है। इन मंत्रियों के कामकाज से सरकार प्रसन्न नहीं है। मंत्रिमंडल में विस्तार 16 अगस्त के बाद संभव माना जा रहा है।

मालूम हो कि केंद्र में फेरबदल के बाद महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश भाजपा शासित राज्यों में फेरबदल हो चुका है। मध्य प्रदेश में भी कई वरिष्ठ मंत्रियों की छुट्टी की गई है। इसके बाद अगला नंबर हरियाणा का है। फेरबदल की कमान संघ और भाजपा के बीच राजनीतिक मामलों के प्रभारी डॉ. कृष्ण गोपाल के हाथ में है।
विज्ञापन


उनके मोहर लगाने के बाद ही हरियाणा में फेरबदल होगी। पार्टी के वरिष्ठ सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल में फेरबदल के साथ कुछ सीपीएस भी सरकार बनाने की तैयारी में है। लिहाजा लंबे अरसे से इंतजार कर रहे उन विधायकों को लंबी गाड़ी और कोठी की आस बंध गई है।

राव इंद्रजीत की राय का इंतजार :
सूत्रों के मुताबिक सरकार इस पूरे मामले में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को नाराज नहीं करना चाहती है। लिहाजा विस्तार के समय उनकी पसंद नापसंद का भी ख्याल रखा जाएगा। संघ के वरिष्ठ नेताओं ने इस बावत राव इंद्रजीत से भी उनकी राय पूछी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें