फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: गिफ्ट लेने पर मंत्री कमल गुप्ता ने निजी सहायक को हटाया, अभियंता को किया निलंबित

Sun, 28 Jan 2024 06:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

गुरुग्राम में झंडारोहण समारोह के दौरान निजी सहायक ने गिफ्ट लिया था। जैसे ही मंत्री को इस बात का पता चला तो उन्होंने सरोहा को तुरंत नौकरी से हटा दिया।
विज्ञापन
शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नगर निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने गिफ्ट लेने के एक मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए अपने निजी सहायक को तुरंत नौकरी से हटा दिया है, वहीं, गिफ्ट देने वाले गुरुग्राम के सहायक अभियंता को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


दरअसल 26 जनवरी को डॉ. कमल गुप्ता गुरुग्राम में झंडा फहराने पहुंचे थे। समारोह के बाद उन्हें पता चला कि उनके स्टाफ में शामिल निजी सहायक संजीव सरोहा ने गुरुग्राम के सहायक अभियंता से व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए खाद्य पदार्थ गिफ्ट के तौर पर लिए हैं। जैसे ही मंत्री को इस बात का पता चला तो उन्होंने सरोहा को तुरंत नौकरी से हटा दिया। वहीं, सहायक अभियंता को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें