फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: हंदवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ में हरियाणा का मेजर सतीश दहिया शहीद

Wed, 15 Feb 2017 11:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल(हरियाणा)
विज्ञापन
मेजर सतीश दहिया
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में मंगलवार शाम आंतंकियो के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हुए हरियाणा के नारनौल के मेजर सतीश दहिया शहीद हो गए। वहीं, इस हमले में सीआरपीएफ की 45वीं बटालियन के कमांडिंग अफसर चेतन कुमार चीता समेत 10 जवान जख्मी हुए हैं।
विज्ञापन


इनका इलाज श्रीनगर के बेस अस्पताल में चल रहा है। इनमें से भी दो की मौत हो गई है। मेजर सतीश 30 आर.आर के साथ अटैच थे। वे हंदवाड़ा ऑपरेशन को लीड कर रहे थे और वे 13 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात थे। वे सात साल पहले सेना में शामिल हुए थे।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार की शाम कुपवाड़ा के हंदवाड़ा इलाके में आतंकियों के होने की सूचना मिली। इसके बाद सेना की 30 आरआर टुकड़ी और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मिल कर इलाके की घेराबंदी की। इस दौरान आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकवादी मारे गये।
विज्ञापन


हालांकि, ऑपरेशन के दौरान मेजर एस दहिया समेत चार जवानों को भी गोली लग गयी। गंभीर रूप से घायल मेजर को अस्पताल लाया गया, जहां वे जिंदगी की जंग हार गये। शहीद जवानों में एक उत्तराखंड और एक उत्तर प्रदेश निवासी है। गोलीबारी की चपेट में आकर एक आम नागरिक भी घायल हुआ है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें