फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: बादल के निधन पर प्रदेश की राजनीति के दिग्गजों ने जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

Wed, 26 Apr 2023 01:12 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रकाश बादल को ''स्वतंत्र भारत के नेल्सन मंडेला'' के रूप में वर्णित किया था। उन्होंने कहा था कि बादल भारत के नेल्सन मंडेला हैं।
विज्ञापन
प्रकाश सिंह बादल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने देश के सबसे अनुभवी और वयोवृद्ध राजनेता, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन हो भारतीय राजनीति के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। देश की राजनीति के इतिहास में उनका नाम स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है। वे उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रकाश बादल को ''स्वतंत्र भारत के नेल्सन मंडेला'' के रूप में वर्णित किया था। उन्होंने कहा था कि बादल भारत के नेल्सन मंडेला हैं। उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह बादल के देहावसान से भारतीय राजनीति के एक ऐसे युग का अंत हो गया जिसने भारत की आज़ादी से लेकर इक्कीसवीं सदी तक बनते और बदलते भारत को देखा था। उनका सद्भाव और आम लोगों से घुल मिल जाने का गुण उन्हें बिलकुल अलग राजनेता के तौर पर स्थापित करता था।

बादल साहब हमारे परिवार के मुखिया थे, यह अपूरणीय क्षति : अभय चौटाला
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि बादल साहब किसानों के मसीहा और राजनीति के पुरोधा थे उनका निधन न केवल हमारे परिवार के लिए बल्कि किसानों और समूचे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। वे हमारे परिवार के मुखिया थे। उनके निधन से मन बेहद व्यथित है। उन्होंने कहा कि पिछले 5 दशकों से सरदार प्रकाश सिंह बादल का हमारे परिवार से अटूट रिश्ता रहा है।
विज्ञापन


 इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओम प्रकाश चौटाला और वो स्वयं बुधवार को बादल साहब को श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं। चौटाला ने कहा कि इस दुखद घटना के चलते इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओम प्रकाश चौटाला की जिला स्तरीय बैठकें और परिवर्तन पदयात्रा के कार्यक्रमों को बुधवार और वीरवार 2 दिन के लिए स्थगित कर दिए गए हैं। आपातकाल के दौरान उनके दादा चौधरी देवीलाल और सरदार प्रकाश सिंह बादल 19 महीने तक जेल में रहे।

शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक, देश के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईशवर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में निवास दें व शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करें। भावभीनी श्रद्धांजलि। -भूपेंद्र सिंह हुड्डा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें