फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस पर भव्य समारोह, CM खट्टर ने फहराया तिरंगा

Mon, 15 Aug 2016 05:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर पूरा हरियाणा देशभक्ति की भावना से सराबोर रहा। सिरसा जिले में भव्य समारोह आयोजित करके जश्न मनाया गया। सभी जिलों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने सिरसा में ध्वाजारोहण किया ओर परेड की सलामी ली। मंत्रियों ने जिलों में तिरंगा फहराया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और प्रदेश के विकास का संकल्प लिसा।
विज्ञापन


राज्य का मुख्य समारोह सिरसा में हुआ। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने सिरसा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में परेड का निरीक्षण किया और राष्ट्रीय ध्वज फहाराया। इस अवसर पर पुलिस यहित विभिन्न विभागों और एनएसीसीव एनएसएस के दलों ने परेड में हिस्सा लिया। स्केली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। समारोह में परेड, पीटी शो, सूर्य नमस्कार, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों आयोजन किया गया।समारोह में 1945 स्कूली छात्र-छात्राएं प्रस्तुति दी।

मुख्यमंत्री ने ध्वजारोहण करने के बाद प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने हा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश केी आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वालों की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के लोगों के कल्याण व राज्य से चहुमुखी विकास के लिए पूरी शिद्दत से जुटी है। लेकिन, बिना शांति औा सद्भाव के यह संभव नहीं है। उन्हाेंने जीएसटी बिल की सराहना की असौर कहा कि यह देश और प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें