फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: गुरनाम चढ़ूनी ने सीएम को बताया पाकिस्तानी, भड़के विज ने कहा-नासमझी की बात न करें

Fri, 02 Jul 2021 11:55 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अनिल विज ने कहा कि अब किसान आंदोलन हिंसक होता जा रहा है जो ठीक नहीं है। कृषि कानूनों के अलावा अब किसान नेता देश व प्रदेश के अन्य मुद्दों को भी बढ़ चढ़कर भुनाने लगे हैं। 
 
विज्ञापन
गुरनाम चढ़ूनी के बयान पर भड़के गृहमंत्री अनिल विज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पाकिस्तानी कहने के बयान पर गृह मंत्री अनिल विज ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। अनिल विज ने किसान आंदोलन की आड़ में हिंसा करने वालों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के देश में हिंसक आंदोलन नहीं चल सकते। किसान आंदोलन के नेता पूरी तरह फेल हो चुके हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल दिल और आत्मा से हिंदुस्तानी हैं, अगर पाकिस्तानी होते तो वहीं रह जाते।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गुरनाम सिंह चढ़ूनी को समझ नहीं है, वह नासमझी वाली बातें कर रहे हैं। अब किसान हिंसक होता जा रहा है जो ठीक नहीं है। कृषि कानूनों के अलावा अब किसान नेता देश व प्रदेश के अन्य मुद्दों को भी बढ़ चढ़कर भुनाने लगे हैं। 


हाल ही में सुप्रीम कोर्ट द्वारा हरियाणा के खोरी गांव को लेकर दिए आदेशों के आगे भी अब किसान नेता आकर खड़े हो गए। आंदोलन को सफल बनाना किसान नेताओं का काम होता है, लेकिन अब ये अपनी जान बचाने के लिए अन्य मुद्दों में टांग अड़ाने लगे हैं। विज ने कहा कि चढ़ूनी का मुख्यमंत्री पर दिया बयान बेहद शर्मनाक है। मुख्यमंत्री पूरी तरह से हिंदुस्तानी हैं और थे। अगर सीएम हिंदुस्तानी थे तभी हिंदुस्तान आए।
विज्ञापन


दो दिन पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किसानों को कड़ी चेतावनी देते हुए सरकार के संयम की परीक्षा न लेने को कहा था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को आंदोलनकारी किसानों को दो टूक कहा कि वह पहले भी बहुत बार अपील कर चुके हैं, लेकिन अब लंबा समय हो चुका है। आंदोलन संयम में रहकर चलाया जाए तो ठीक रहेगा और जब तक टकराव नहीं है, संयम भी तब तक ही रहेगा। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन को सात महीने बीत चुके हैं और इस दौरान आम जनता हकीकत जान चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम संयम बरत रहे हैं लेकिन दूसरी तरफ से ऐसा नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें