फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : हरियाणा में रात्रि कर्फ्यू के पक्ष में विज तो दुष्यंत चौटाला खिलाफ, सीएम के साथ बैठक में होगा फैसला

Fri, 09 Apr 2021 11:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • शनिवार को सीएम के साथ बैठक में हो सकता है बड़ा फैसला
  • विज का मानना- रात्रि कर्फ्यू लगा संक्रमण को रोका जा सकता 
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला और अनिल विज। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला प्रदेश में रात का कर्फ्यू लगाने के विरोध में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कोरोना प्रभावित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में यह मुद्दा उठा तो दुष्यंत ने इस बात का विरोध किया। पड़ोसी राज्यों ने इस बात पर आपत्ति जताई कि हरियाणा की सीमाएं खुली हैं तो दुष्यंत ने यह सलाह दी कि पड़ोसी राज्यों को चाहिए कि वे अपनी सीमाएं सील करें, वह भी रात 11 बजे के बाद।

विज्ञापन


पंजाब की तरफ से यह तर्क दिया गया था कि उन्होंने नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है लेकिन हरियाणा से रात को लोगों का आवागमन जारी है। दुष्यंत का मानना है कि पंजाब रात को लोगों की एंट्री न होने दे लेकिन इसके लिए हरियाणा को दोषी ठहराना ठीक नहीं है।

अनिल विज नाइट कर्फ्यू लगाने के पक्ष में
उधर, हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लगाने के पक्षधर हैं। दिल्ली और चंडीगढ़ में यह व्यवस्था पहले से ही लागू है। अनिल विज का मानना है कि हरियाणा में भी नाइट कर्फ्यू लगा कर उसका सख्ती से पालन करवाया जाए तो संक्रमण में बढ़ोत्तरी को रोका जा सकता है। इस मामले में वे मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ विचार विमर्श करेंगे। इस बात की संभावना है कि शनिवार को बातचीत के बाद यह फैसला लिया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें