फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ : बैठक के दौरान हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की तबीयत बिगड़ी, एमएलए हॉस्टल की डिस्पेंसरी में हुई जांच

Fri, 09 Apr 2021 09:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • एमएलए हॉस्टल स्थित डिस्पेंसरी में पहुंच कराई जांच
  • विज ने दोबारा ली कोविड-19 से निपटने संबंधी बैठक 
  • ऑक्सीजन लेवल कम होने से मंत्री को आई थी दिक्कत
विज्ञापन
अनिल विज - फोटो : Twitter : @anilvijminister
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड-19 से निपटने को लेकर सचिवालय में अधिकारियों की बैठक लेते समय हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की तबीयत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन वे पास ही एमएलए हॉस्टल स्थित डिस्पेंसरी पहुंचे और अपना चेकअप कराया। एक्सपर्ट ने बताया कि ऑक्सीजन का लेवल कम होने के कारण उनको दिक्कत महसूस हो रही थी। जांच के बाद डॉक्टरों ने उनकी सेहत को ठीक बताया। इसके बाद विज फिर से अधिकारियों की बैठक लेने के पहुंचे।

विज्ञापन


पिछले साल पांच दिसंबर को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज कोरोना संक्रमित हो गए थे। इसके बाद उन्हें अंबाला सिविल अस्पताल और पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया था। हालत ज्यादा गंभीर होने के बाद 15 दिसंबर को उनको गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल मे दाखिल कराया गया था। वहां 15 दिन तक इलाज के बाद विज 30 दिसंबर को स्वस्थ होकर लौटे थे। हालांकि, इसके बाद भी उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया था। डॉक्टरों का कहना है एक बार कोरोना संक्रमण हो जाने के बाद फेफड़ों पर उसका असर रहता है। इससे पहले, कोरोना वैक्सीन के ट्रायल के दौरान विज ने अंबाला सिविल अस्पताल में टीका लगवाया था। 

बावजूद इसके वे कोरोना संक्रमित हो गए थे। मीडिया से बातचीत में अनिल विज ने कहा कि वह काम कभी नहीं रोकते, काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने उनकी जांच की है, कोई दिक्कत वाली बात नहीं है। सेहत अब ठीक है, इसलिए दोबारा फिर से वे अधिकारियों की बैठक लेंगे। वे किसी भी सूरत में काम नहीं रोंकेगे।
विज्ञापन


विज का जनता दरबार अगले आदेश तक स्थगित
अनिल विज ने रविवार को अंबाला कैंट में लगने वाला जनता दरबार अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर उन्होंने यह निर्णय लिया है। इससे पहले भी वह संक्रमण बढ़ने पर अपना दरबार स्थगित कर चुके हैं। विज ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में कहा कि जनता दरबार में शिकायतें लेकर पूरे प्रदेश से फरियादी पहुंचते हैं। इस दौरान उन्हें सार्वजनिक परिवहन साधनों का भी इस्तेमाल करना पड़ता है। इससे कोई कोरोना का शिकार न हो, इसलिए जनता दरबार स्थगित करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें