फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: गुरुग्राम के माउथ फ्रेशनर मामले में हरियाणा सरकार सख्त, स्वास्थ्य विभाग को विज ने दिया जांच का आदेश

Wed, 06 Mar 2024 10:12 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चार मार्च को गुरुग्राम के सेक्टर-90 स्थित ला फॉरेस्टा रेस्तरां में माउथ फ्रेशनर खाने के बाद पांच लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी। जलन के बाद इन लोगों के मुंह से खून आने लगा था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। अब इस घटना की जांच हरियाणा का स्वास्थ्य विभाग करेगा। 
विज्ञापन
माउथ फ्रेशनर खाने के बाद बिगड़ी तबीयत। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम में रेस्टोरेंट में माउथ फ्रेशनर खाने से पांच लोगों की तबीयत बिगड़ने के मामले में हरियाणा सरकार ने जांच बैठा दी है। स्वास्थ्य विभाग इस मामले की जांच करेगा। प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मामले की जांच का आदेश दिया है। बता दें कि सोमवार चार मार्च को तीन दंपती गुरुग्राम के सेक्टर 90 स्थित ला फॉरेस्टा रेस्तरां में खाना खाने गए थे। यहां पर अंकित, उसकी पत्नी नेहा, मानिक, उसकी पत्नी प्रीतिका और दीपक अरोड़ा ने अपनी पत्नी हिमानी के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाया। 

विज्ञापन


खाना खत्म होने के बाद उन्हें रेस्टोरेंट की महिला वेटर अमृतपाल कौर ने माउथ फ्रेशनर ऑफर किया। माउथ फ्रेशनर लेने के बाद पांच लोगों की तबीयत खराब हो गई थी। मुंह में जलन के साथ खून निकलने लगा था। हालत गंभीर होने पर पांचों को एक निजी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। शिकायत पर खेड़कीदौला थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था। इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री विज का कहना है कि मामला संज्ञान में आते ही स्वास्थ्य अधिकारियों को जांच का निर्देश दिया था। विभाग ने जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद जो भी दोषी होगी, उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

राठी हत्याकांड: एसटीएफ ने बेहतर काम किया, केस सीबीआई को सौंपा

गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि पूर्व विधायक नफे सिंह राठी हत्याकांड में एसटीएफ ने बेहतर काम किया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सदन में यह मामला उठा तो मैंने सदस्यों को विश्वास दिलाया था कि वह इस केस की सीबीआई जांच कराएंगे। अब केस सीबीआई को सौंपा जा चुका है, आगे की कार्रवाई सीबीआई करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें