फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की BJP सरकार ने मैगजीन में छाप दिया विवादित विज्ञापन, मचा बवाल

Thu, 29 Jun 2017 09:13 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सरकार ने मैगजीन में छाप दिया विवादित विज्ञापन
विज्ञापन
कमजोर लिंगानुपात से जूझ रहे हरियाणा में राज्य सरकार के एक विज्ञापन पर विवाद खड़ा हो गया है। यह विज्ञापन एक मैग्जीन में छापा गया है। मैग्जीन हरियाणा सरकार की है और किसानों को जागरूक बनाने के लिए कृषि संवाद नाम से निकाली जाती है।
विज्ञापन


इस मैग्जीन में एक महिला की तस्वीर छपी है। महिला ने घूंघट निकाल रखा है और वह सिर पर चारा रखकर ले जा रही है। इस तस्वीर को कैप्शन दिया गया- 'घूंघट की आन-बान, म्हारे हरियाणा की पहचान'। इस पर जमकर विवाद हो रहा है।

सवाल उठाते हुए कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला का कहना है कि यह कैप्शन भाजपा सरकार की पिछड़ी सोच को दिखाता है, जबकि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण की बातें भी करती है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सरकार ने मैगजीन में छाप दिया विवादित विज्ञापन

khattar
मुख्यमंत्री हुड्डा ने कहा कि इसी हरियाणा की फोगाट बहनों ने इंटरनेशनल लेवल पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इसी राज्य की बेटी मानुषी छिल्लर हाल ही में मिस इंडिया 2017 बनी है। इसी राज्य की बेटी कल्पना चावला अंतरिक्ष तक पहुंच गई।

दरअसल, हरियाणा देश के उन राज्यों में शामिल है, जहां पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या काफी कम है। 2011 की जनगणना के मुताबिक, राज्य में 1000 पुरुषों पर सिर्फ 879 महिलाएं हैं। ऐसे में सरकार के इस विज्ञापन ने विवाद खड़ा कर दिया।

विपक्ष का कहना है कि राज्य में वैसे ही महिलाओं की दशा खराब है और सरकार ऐसे विज्ञापनों के जरिए घूंघट जैसी कुरीति को बढ़ावा दे रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें