फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गारबेज कलेक्शन के रेट तय, जानिए हर महीने आपसे कितना होगा चार्ज?

Wed, 28 Jun 2017 09:37 AM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
‌‌निगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर निगम ने शहरवासियों से गारबेज कलेक्शन शुल्क के रेट तय कर लिए हैं। कमेटी ने बुधवार को रिपोर्ट मेयर को सौंप देगी। रिपोर्ट के मुताबिक कचरा लेने का शुल्क 50 से लेकर दो हजार रुपये प्रतिमाह होगा। बड़े होटलों, स्कूलों और सिनेमा घरों से सैनिटेशन शुल्क के रूप में दो हजार रुपये तक लिए जाएंगे। डोर टू डोर गारबेज इकट्ठा करने का शुल्क पानी के बिल में जोड़कर लिया जा सकता है। 
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से रेट तय होने का एक फायदा यह होगा कि अब डोर टू डोर गारबेज इकट्ठा करने वाले कर्मचारी अपनी मनमर्जी से शुल्क नहीं बढ़ा पाएंगे। अभी यह व्यवस्था निजी हाथों में है। साथ ही अब यह शुल्क हर किसी निवासी से लिया जाएगा चाहे वह कूड़ा अपने घर से देता हो या नहीं। नगर निगम की ओर से 5 जून से हर घर को दो- दो डस्टबिन निशुल्क दिए जा रहे हैं। निगम अगस्त माह तक दो लाख 35 हजार घरों में मुफ्त डस्टबिन बांटने का टारगेट तय किया है। घर- घर जाकर गारबेज इकट्ठा करने वाले कर्मचारियों को निगम हर माह एक निश्चित रकम देगा।

बड़े होटल और स्कूल प्रबंधकों से लिया जाएगा सैनिटेशन चार्ज
कमेटी ने यह निर्णय लिया है कि बड़े होटल और स्कूलों और सिनेमा हॉल मालिकों का गारबेज इकट्ठा नहीं किया जाएगा। क्योंकि ये खुद ही अपना कचरा फेंकते हैं। ऐसे में यह निर्णय लिया गया है कि इनसे हर माह दो हजार रुपये सैनिटेशन चार्ज के तौर पर शुल्क लिया जाएगा। धर्मशालाआें से कोई भी चार्ज नहीं लिया जाएगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

जानिए आपसे कितना हर माह होगा चार्ज

- फोटो : File Photo
जानिए आपसे कितना हर माह होगा चार्ज
मकान                         रेट (रुपये में)
टाइप-12,13                    50
टाइप-9,10,11                100
7 मरला से कम के निजी घर         100 प्रति घर
7  से लेकर 10 मरले से कम एरिया के घर         125
10 मरला हाउसिज                     150
10 मरले से ज्यादा के घर            200

कर्मिश्यल प्रापर्टी                 रेट
बूथ                    50
जूस, पान, चाट और हलवाई की दुकान    100
ग्राउंड फ्लोर के रेस्तरा            150
एससीओ, एससीएफ में रेस्तरा        100
ग्राउंड फ्लोर के होटल             250
एससीओ और एससीएफ की दूसरी मंजिल 200
एससीएफ के पहली और दूसरी मंजिल का रेजिडेंश्यल एरिया 100

टैक्सी स्टैंड                     150
कोल डिपू                     300
पेट्रोल पंप                    250
क्रंच                    100


सदन की ओर से जो डोर टू डोर गारबेज इकट्ठा करने के बदले में शुल्क तय करने के लिए कमेटी का गठन किया था। कमेटी ने रेट तय कर दिए हैं। रिपोर्ट बुधवार को मेयर को सौंप दी जाएगी।
भरत कुमार, चेयरमैन, सैनिटेशन कमेटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें