फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा बजट सत्र : विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र में करा सकेंगे पांच करोड़ रुपये के काम, सरकार ने मांगा एस्टीमेट

Wed, 17 Mar 2021 01:18 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा। - फोटो : @mlkhattar
विज्ञापन

हरियाणा में विधायक फिर से अपने हलकों में पांच करोड़ के काम करा सकेंगे। यह योजना कोरोना के समय बाधित हो गई थी। सरकार ने अब विधायकों से दोबारा विकास कार्यों के एस्टीमेट मांगे हैं। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जो भी विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए पांच करोड़ रुपये तक के विकास कार्यों का एस्टीमेट बनाकर पंचायत विभाग को समय रहते भिजवा देंगे, उनके कार्यों को यथाशीघ्र पूरा करवाया जाएगा। 

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री मंगलवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की 20 दिसंबर 2019 की घोषणा के तहत प्रत्येक विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र में पांच करोड़ रुपये तक के विकास कार्यों की सिफारिश कर सकता है। इस योजना के तहत अब तक 239.03 करोड़ रुपये तक के विकास कार्य स्वीकृत हो चुके हैं। 

वित्त वर्ष 2020-21 के आरंभ में कोरोना महामारी के कारण काम अवश्य प्रभावित हुआ था लेकिन अब फिर सुचारू हो गया है। चौटाला ने बेरी, दादरी, इसराना, नारनौंद, कालका आदि विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों से अनुरोध किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के लिए विकास कार्यों का एस्टीमेट बनाकर जल्दी भेजें ताकि धनराशि जारी की जा सके।
विज्ञापन


सड़क फोरलेन करने के लिए जांचेंगे व्यवहार्यता
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हांसी शहर का बाईपास नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने बनाया है। अगर फिर भी आवश्यकता महसूस हुई तो हांसी शहर के पूर्वी बाईपास से पश्चिमी बाईपास तक की 2.5 किलोमीटर सड़क को फोरलेन करवाने के लिए व्यवहार्यता जांच कराएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें