फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियो ओलंपिक में चोटिल पहलवान विनेश से किया वादा भूली सरकार

Fri, 02 Sep 2016 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चरखी दादरी (भिवानी)
विज्ञापन
विनेश फोगाट - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
रियो ओलंपिक में मुकाबले के दौरान चोटिल हुई महिला पहलवान विनेश फौगाट से किया वादा सरकार भूल चुकी है। विनेश फौगाट के अनुसार खेल मंत्री के वादे के मुताबिक अभी तक उसके उपचार का खर्च वहन करने की पहल सरकार की ओर से नहीं हुई है। मुंबई के अंबानी अस्पताल से उपचार करवा रही विनेश का सारा खर्च उनकी स्पोंसर कंपनी ही वहन कर रही है।
विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में विनेश ने कहा कि सरकार की ओर से उन्हें खर्च वहन करने की कोई सूचना तक नहीं मिली है। दूसरी तरफ खेलमंत्री ने कहा कि सरकार अपने वादे से मुकरी नहीं है। प्रक्रिया के तहत विनेश की मदद जरूर की जाएगी।

विज ने कहा था, इलाज का पूरा खर्च उठाएंगे

vinesh phogat mother
ओलंपिक खेलों में 48 किलोग्राम भार वर्ग में  खेलते हुए चोटिल हुई गांव बलाली निवासी पहलवान विनेश फौगाट फिलहाल अपने घर में बेड रेस्ट पर हैं। उनका कहना है कि रियो में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने उन्हें आश्वस्त किया था कि उनके इलाज का पूरा खर्च प्रदेश सरकार उठाएगी। अभी तक ऐसा कुछ हुआ नहीं है।

इस समय इलाज का पूरा खर्च जेडब्ल्यू नामक स्पोंसर कंपनी उठा रही है। विनेश फौगाट का कहना है कि मैट पर उतरने में उसे कम से कम चार माह का समय और लगेगा। आपरेशन के बाद फिलहाल उसके पैर पर प्लास्टर लगा हुआ है। 20 दिन बाद प्लास्टर खुलेगा तब चोट की वास्तविक स्थिति पता चलेगी।
विज्ञापन

करीब ढाई लाख तक का खर्च आएगा

महाबीर फोगट और विनेश फोगट को मिला खेल अवार्ड
विनेश फौगाट के  कोच और ताऊ द्रोणाचार्य अवार्डी महावीर फौगाट का कहना है कि विनेश के इलाज पर करीब ढाई लाख रुपये खर्च आने का अनुमान है। उनका मानना है कि चोट ज्यादा है, ऐसे में पहले जैसी स्थिति में वापसी करना तो मुश्किल होगा लेकिन सही तकनीक व कौशल के जरिये अगले ओलंपिक में गोल्ड प्राप्ति का लक्ष्य होगा।

सरकार वादा पूरा करेगी : विज
सरकार अपनी बात से कब मुकर रही है? सरकार अभी विधानसभा सत्र में व्यस्त थी। वैसे भी, हर चीज की एक प्रक्रिया होती है। प्रक्रिया के तहत ही अपना वादा पूरा करेगी।
- अनिल विज, खेल एवं स्वास्थ्य मंत्री, हरियाणा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें