फेसबुक पर डाली पोस्ट में ये दर्द साफ तौर पर झलका
रियो ओलिंपिक के महिला कुश्ती में पहले ही मुकाबले में बबीता कुमार हार गईं तो फेसबुक पर डाली पोस्ट में ये दर्द साफ तौर पर झलका। 53 किलोग्राम भार वर्ग फ्री-स्टाइल कुश्ती में बबीता पर देश को बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन रियो में उनकी तबीयत ज्यादा ठीक नहीं रही। यही कारण था कि वो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाईं।
फेसबुक पोस्ट में बबीता ने लिखा कि मुझे दुःख है कि मैं ओलिंपिक में देश के लिए मैडल नही जीत सकी। मैंने अपने श्रेष्ठ देने की कोशिश की और पिछले चार सालों में बहुत मेहनत की और ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया, लेकिन कई बार किस्मत आपके साथ नही होती, लेकिन मैं हारी नही हूँ, मैं अपने देश के लिए, अपने तिरंगे के लिए और अपने देशवाशियों के लिए फिर लड़ूंगी और फिर जीतूंगी।
अभी बहुत संघर्ष और बहुत सी लड़ाईयां बाकी हैं। आप सभी ने भी मेरा साथ दिया और मुझे जो प्यार दिया, जो सम्मान दिया है उसके लिए आप सभी को दिल से धन्यवाद।
साक्षी जैसी किस्मत नहीं निकली
रियो में मैच हारने पर फेसबुक पर आईं बबीता
क्वार्टर फाइनल में साक्षी मलिक भी मुकाबला हार गईं थीं, लेकिन रेपेचेज राउंड में लगातार जीत हासिल कर जीत गईं। 53 किलोग्राम भार वर्ग फ्री-स्टाइल कुश्ती में बबीता कुमारी हार गईं, उन्हें ग्रीस की मारिया प्रेवोलराकी ने 5-1 से हराया, यह मुकाबला हारने के बावजद बबीता के लिए रेपेचेज राउंड में ब्रॉन्ज मेडल जीतने की उम्मीदें बाकी थीं, लेकिन बबीता को हराने वाली ग्रीस की रेसलर मारिया अपना अगला मैच वेनेजुएला की एंजेलिका से हार गईं और बबीता को यह मौका भी नहीं मिल सका।
मारिया को पहले पीरियड में 3 अंक मिले, जबकि बबीता कोई भी अंक नहीं ले पाईं, बबीता ने दूसरे पीरियड में वापसी की बहुत काफी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुईं। दूसरे पीरियड में मारिया को चेतावनी भी मिली, जिससे बबीता को एक अंक मिल गया, लेकिन वह मुकाबले में जीतने के लिए आवश्यक अंक नहीं बटोर पाईं। मारिया ने दूसरे पीरियड में भी दो अंक हासिल किए और जीत दर्ज कर ली। मारिया को जहां इससे 3 क्लासिफिकेशन अंक मिले, वहीं बबिता को सिर्फ एक क्लासिफिकेशन अंक मिला।