फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: उचाना मंडी के सरकारी स्कूल का प्रिंसिपल बर्खास्त, 50 से ज्यादा छात्राओं से छेड़छाड़ का था आरोप

Tue, 28 Nov 2023 12:35 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

एसडीओ (सी) उचाना द्वारा भेजी गई रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि कई छात्राओं ने प्रिंसिपल के खिलाफ दुर्व्यवहार के बयान दिए हैं, जिसके बाद मामले की गंभीरता और प्रिंसिपल के खिलाफ आरोपों को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है। उल्लेखनीय है कि आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद के उचाना मंडी के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 50 से ज्यादा छात्राओं से  छेड़छाड़ मामले में हरियाणा सरकार ने निलंबित चल रहे आरोपी प्रिंसिपल करतार सिंह को बर्खास्त कर दिया है। 
विज्ञापन


विभाग द्वारा जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को प्रिंसिपल के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई को मंजूरी दी। हरियाणा सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 311 (बी) के तहत अपनी शक्तियों का उपयोग करते हुए यह कार्रवाई की है। 

यह भी पढ़ें: एक थे सैम बहादुर: 71 युद्ध के हीरो सैम मानेकशॉ का अमृतसर से है गहरा नाता, आज भी मौजूद है पिता की डिस्पेंसरी
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओ (सी) उचाना द्वारा भेजी गई रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि कई छात्राओं ने प्रिंसिपल के खिलाफ दुर्व्यवहार के बयान दिए हैं, जिसके बाद मामले की गंभीरता और प्रिंसिपल के खिलाफ आरोपों को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है। उल्लेखनीय है कि आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और संबंधित स्कूल में महिला प्रिंसिपल को नियुक्त कर दिया गया है और 16 नये स्टाफ की भी नियुक्ति की गई है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें